15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यसुलतानपुर में मरने के 1 साल बाद लगा दी कोरोना प्रिकॉशन डोज,...

सुलतानपुर में मरने के 1 साल बाद लगा दी कोरोना प्रिकॉशन डोज, बेटियों को भी लग गई वैक्सीन

Published on

सुलतानपुर

सुलतानपुर में मरने के एक साल दो माह बाद कोविड का प्रिकॉशन डोज लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं विभाग की ओर से मृतक की मौत के तीसरे महीने उसे कोरोना की दूसरी डोज भी लगा दी गई। इस लापरवाही को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामूली गलती बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

दरअसल, कादीपुर तहसील के ग्राम हांसापुर पारस्पट्टी निवासी शारदा प्रसाद पाण्डेय की मौत एक जुलाई 2021 को हो गई थी। 9 अक्टूबर 2021 को उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई। इसका अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि कैसे यह डोज लगी है कि 4 सितम्बर 2022 को मृतक को प्रिकॉशन डोज भी लगा दी गई। सवाल यह है कि ये तकनीकी खामी है या जानबूझ कर कोरम पूरा किया जा रहा है।

दो लड़कियों को भी घर बैठे लगा डाला वैक्सीन
अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि शारदा प्रसाद पाण्डेय की 2 लड़कियों को भी प्रिकॉशन डोज 4 सितम्बर को लगा दी गई, जबकि लड़कियों को सही मायने में वैक्सीन की तीसरी डोज (प्रिकॉशन डोज) लगी ही नहीं। घर पर बैठे परिजन अब इस संसय में हैं कि अब उन्हें वैक्सीन कागज पर तो लग गई, पर सही मायने में कैसे लगेगी। इस बाबत डॉ. एएन राय से फोन पर बात की गई तो उनका कहना है कि तकनीकी दिक्कत है। नम्बर अपडेट करने में कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं। मामला संज्ञान में आया है सुधार किया जाएगा।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this