24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिकोरोना फैलने का डर या कुछ और! स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी...

कोरोना फैलने का डर या कुछ और! स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी- बंद करें भारत जोड़ो यात्रा

Published on

नई दिल्ली

चीन में बढ़ते कोरोना कहर ने भारत सरकार की भी टेंशन बढ़ा दी है। केंद्र ने सभी राज्यों से नए मामलों पर नजर रखने और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए कहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की एक चिट्ठी सामने आई है। यह चिट्ठी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी गई है। इस चिट्ठी में दोनों नेताओं से दो टूक शब्दों में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाएं, अगर यह संभव न हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का इस्तेमाल लागू किया जाए। अगर यह नियम पालन कराने में कोई दिक्कत आए तो यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित भी कर सकते हैं। दरअसल चीन में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार फिर से कोरोना के खिलाफ ऐक्शन मोड में आ गई है।

राजस्थान के सांसदों ने उठाया था मुद्दा
दरअसल, राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोरोना महामारी के संबंध में चिंता व्यक्त की थी. उन्होंने लिखा था कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है. इसके साथ ही राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है. इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लोग हिस्सा ले रहे हैं. दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के चलते राजस्थान में कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है. यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यात्रा से वापस लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में इसे लेकर सचेत होने की जरूरत है.

कोरोना की आड़ में बीजेपी कर रही साजिश
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस चिट्ठी के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन जहां तक कोविड नियमों के पालन का सवाल है तो हम इसका पूरी तरह ध्यान रख रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ रही भीड़ से परेशान भाजपा ने यह साजिश के तहत किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की लोकप्रियता को देखकर साजिश रचने की कोशिश कर रही है। गुजरात चुनाव में जब प्रधानमंत्री प्रचार कर रहे थे तब क्यों यह नियम याद नहीं आए ?

जीनोम सीक्वेंसिंग पर केंद्र सरकार का फोकस
चीन समेत कुछ देशों में कोरोना के मामलों में उछाल को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड के हर पॉजिटिव सैंपल को रोजाना आधार पर जीनोम जांच (सिक्वेंसिंग) के लिए भेजें। जांच से पता चलेगा कि देश में कोविड वायरस का कोई नया रूप (वेरिएंट) तो सामने नहीं आ रहा। अगर नया रूप मिलता है तो सरकार उसके हिसाब से तैयारी करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करेंगे।

आज केंद्रीय मंत्री मांडविया करेंगे समीक्षा बैठक
जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन, अमेरिका जैसे देशों में कोविड-19 के मामलों में हालिया दिनों में बढोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। मांडविया अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार करते हुए बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...