नई दिल्ली
दिल्ली में एक पार्षद के अपहरण का दावा किया गया है। दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने और पार्षद के अपहरण का आरोप लगाया है। दरअसल, संजय सिंह ने पार्षद रामचंद्र के बेटे का बनाया हुआ एक वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में ये क्या हो रहा। संजय सिंह ही नहीं मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने ये वीडियो शेयर किया है।
पार्षद रामचंद्र के बेटे ने बीजेपी पर लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक्स पर जो वीडियो शेयर की है वो आकाश रामचंद्र का है। इसमें आकाश बताते हैं कि मैं वार्ड 28 से पार्षद रामचंद्र जी का बेटा हूं। उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले की बात है मेरे पिता के पास नारायण सिंह, जो बवाना से पूर्व पार्षद रहे हैं बीजेपी के उनका कॉल आया है कि रामचंद्र जी आपसे मिलना है। घर के नीचे खड़े हैं। मेरे पिता जी ने फोन पर कहा ठीक है।
देश की राजधानी में BJP की खुलेआम गुंडागर्दी पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपरहण कर लिया गया है।
उनको ED CBI लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है।
सुनिए उनके बेटे आकाश को।
दिल्ली में ये क्या हो रहा है @AmitShah @LtGovDelhi @CPDelhi pic.twitter.com/UtAeB3q4Un— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 1, 2024
आकाश रामचंद्र ने वीडियो में क्या कहा
आकाश ने बताया कि इसके बाद मेरे पिता रामचंद्र उनसे मिलने के लिए नीचे उतरे। वहां नारायण सिंह से मुलाकात हुई। इस दौरान पता चला है कि बीजपी के पूर्व पार्षद के साथ चार-पांच लोग और थे। उन्होंने मेरे पिता जी डराने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि ईडी सीबीआई की रेड करा देंगे। आपको जेल में डलवा देंगे। आकाश ने कहा कि ये कहां का न्याय है। मेरे पिता जी को गाड़ी में बिठा के प्रदेश कार्यालय ले जा रहे या कहां ले जा रहे कुछ पता नहीं। हम बस जा रहे उनके पीछे।
संजय सिंह ने किया ये ट्वीट
आकाश रामचंद्र के इसी वीडियो शेयर करते हुए संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘देश की राजधानी में BJP की खुलेआम गुंडागर्दी पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपरहण कर लिया गया है। उनको ED CBI लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है।’ संजय सिंह ने आगे ये भी कहा कि दिल्ली में ये क्या हो रहा है।’
मनीष सिसोदिया बोले- ये चल क्या रहा है…
संजय सिंह के साथ-साथ दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी वीडियो शेयर किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘यें चल क्या रहा है…. बवाना से पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद रामचंद्र जी के बेटे का यह वीडियो जरूर देखिए। बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र जी को ED CBI की धमकियां दीं। जब वे नहीं डरे तो बीजेपी के गुंडे उनको गाड़ी में उठाकर ले गए हैं।
