10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिआतंकवाद का मुकाबला प्राथमिकता, UNSC में फिर गरजे जयशंकर; पाक पर निशाना

आतंकवाद का मुकाबला प्राथमिकता, UNSC में फिर गरजे जयशंकर; पाक पर निशाना

Published on

नई दिल्ली

शनिवार को दिल्ली में यूएनएससी की काउंटर टेररिज्म की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का मुद्दा उठाया। जयशंकर ने कहा कि ‘आतंकवाद का मुकाबला हमारी पहली प्राथमिकता’ है। इससे पहले आईबी अधिकारियों ने पाकिस्तान को लेकर सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने के बाद भारत में आतंकी हमले की संभावना बढ़ गई है। यूएनएसी में जयशंकर ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए विभिन्न तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पन्न खतरे के बारे में चेतावनी दी वे अब “सस्ता और अधिक आसानी से उपलब्ध” हो गए हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई के ताज होटल में आयोजित यूएनएससी की काउंटर टेररिज्म की बैठक में जयशंकर ने पाक प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। कहा था कि 14 साल पहले पाकिस्तान की धरती से मुंबई को दहलाया गया। आज तक हमारा टास्क पूरा नहीं हुआ। अभी भी असली साजिशकर्ता पकड़ से बाहर हैं। शनिवार को एक बार फिर जयशंकर ने आतंकवाद पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महत्वपूर्ण प्रयासों के बावजूद आतंकवाद का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जयशंकर ने कहा कि नई प्रोद्योगिकियों के इस्तेमाल से आतंकवाद लगातार फलता फूल रहा है।

पाक पर फिर निशाना
उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले 2 दशकों में, इस खतरे से निपटने के लिए मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध व्यवस्था के आसपास निर्मित एक महत्वपूर्ण वास्तुकला विकसित की है। यह उन देशों के लिए बहुत प्रभावी रहा है जिन्होंने आतंकवाद को अपने वित्त पोषित उद्यम में बदल दिया।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...