12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन को छोड़ सभी को मुरव्‍वत, देर रात ट्रंप का महाऐलान, ड्रैगन...

चीन को छोड़ सभी को मुरव्‍वत, देर रात ट्रंप का महाऐलान, ड्रैगन पर 125% टैरिफ ठोक 90 द‍िन की रोक

Published on

नई दिल्‍ली

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने देर रात बड़ा ऐलान कर दिया। ट्रंप प्रशासन ने व्यापार तनाव को कम करने के लिए कदम उठाया है। लेकिन, यह कदम सिर्फ चीन को छोड़कर बाकी देशों के लिए है। अमेरिका का चीन के साथ व्यापार युद्ध और तेज हो गया है। कारण है कि उस पर टैरिफ और बढ़ा दिए गए हैं। जबकि अन्य देशों को 90 दिनों की मोहलत दी गई है।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने के साफ संकेत मिलने लगे हैं। ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ 125 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके पहले चीन ने जवाबी ऐक्‍शन लेते हुए अमेरिकी उत्‍पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 84 फीसदी किया था। इसी के साथ ट्रंप ने बाकी सभी देशों के लिए 90 द‍िनों के पॉज का भी ऐलान किया।

ट्रंप ने चीन को छोड़ बाकी सभी देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की ‘रोक’ लगाने की घोषणा की है। ये ऐसे टैरिफ होते हैं जो एक देश दूसरे देश की वस्तुओं पर इसलिए लगाता है क्योंकि उस दूसरे देश ने भी पहले से ही उसकी वस्तुओं पर टैरिफ लगाया हुआ है। यह एक तरह की जवाबी कार्रवाई होती है।

90-दिन ‘पॉज’ का मतलब है कि ट्रंप प्रशासन अगले 90 दिनों तक चीन को छोड़कर बाकी देशों के खिलाफ नए जवाबी टैरिफ लागू नहीं करेगा। शायद मौजूदा रेसिप्रोकल टैरिफ में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह एक अस्थायी राहत है।

हालांकि, 90 दिनों की रोक केवल चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर लागू होगी। चीन के खिलाफ टैरिफ को लेकर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...