16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरान की यूनिवर्सिटी में अंडरव‍ियर में घूमने वाली स्‍टूडेंट पर आया अदालत...

रान की यूनिवर्सिटी में अंडरव‍ियर में घूमने वाली स्‍टूडेंट पर आया अदालत का फैसला, मिली सजा या हुई रिहा?

Published on

तेहरान

ईरान की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने कपड़े उतारकर चर्चा में आई छात्रा को अदालत ने रिहा कर दिया है। अदालत ने माना है कि उसने बीमारी की हालत में ऐसा किया, इसलिए उस पर मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। ईरान की अदालत ने मंगलवार को कहा कि तेहरान की यूनिवर्सिटी में अंडरवियर में घूमने वाली छात्रा के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।

न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा, ‘लड़की को अस्पताल भेजा गया था और डॉक्टरों ने पाया कि वह बीमार थी। यह ध्यान में रखते हुए उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया और उसके खिलाफ कोई न्यायिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।’ अदालत ने उन रिपोर्ट्स को ठीक माना, जिनमें कहा गया है कि छात्रा पारिवारिक समस्याओं के चलते दिमागी तौर पर फिट नहीं थी। उसमें असामान्य व्यवहार के लक्षण उसके करीबी लोगों ने पहले भी देखे थे। इनमें उसके साथी छात्र भी शामिल थे।

क्या है पूरा मामला?
इस महीने, नवंबर की शुरुआत में छात्रा का एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ था। इसमें उसे अंडरवियर में तेहरान की इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में घूमते देखा गया था। इस वीडियो के वायरल होने पर ना सिर्फ ईरान बल्कि दुनियाभर में चर्चा हुई थी। इसकी वजह ये है कि ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद महिलाओं के लिए एक ड्रेस कोड़ लागू है, जिसमें उनके लिए सिर ढकने वाले कपड़े पहनना जरूरी है।

ईरान में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड के बवाजूद पब्लिक पैलेस से सामने आए छात्रा के वीडियो ने हलचल मचाई। माना जा रहा था कि उसको इसके लिए सख्त सजा मिल सकती है। वहीं दुनियाभर के मानवाधिकार संंगठनों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लड़की को सजा ना देने की अपील की थी और ईरान के ड्रेस कोड की आलोचना की थी।

यूनिवर्सिटी से भी नहीं किया गया सस्पेंड
ईरान में विश्वविद्यालयों की देखरेख के लिए जिम्मेदार मंत्री हुसैन सिमोई ने छात्रा के कपड़े उतारने को ‘अनैतिक कृत्य’ कहा है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि उसको विश्वविद्यालय से निष्कासित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे ना तो नैतिक और ना ही धार्मिक रूप से उचित हैं।

ईरान में महिलाओं का ड्रेस कोड कानून देश की मोरल पुलिस लागू करती है और उल्लंघन के लिए उनको सजा देती है। ईरान में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड विवादों में रही है। साल 2022 में ड्रेस कोड के खिलाफ पूरे ईरान में 22 वर्षीय महिला महसा अमिनी की मौत के बाद भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...