15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिमुकदमों का पहाड़ छोड़कर लंबी-लंबी छुट्टियों पर जाते हैं कोर्ट... राज्यसभा में...

मुकदमों का पहाड़ छोड़कर लंबी-लंबी छुट्टियों पर जाते हैं कोर्ट… राज्यसभा में बोले बीजेपी सांसद

Published on

नई दिल्ली:

उच्च अदालतों में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम सिस्टम को लेकर सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच ठनी हुई है ही, अब संसद में एक नया मुद्दा उठ गया। राज्यसभा में कुछ सांसदों ने अदालतों की महीने भर की छुट्टी पर आपत्ति जताते हुए इसे औपनिवेशिक परंपरा का प्रतीक बताया है। नई दिल्ली इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (अमेंडमेंट) बिल पर बहस के दौरान सांसदों ने अदालतों के लंबी छुट्टी पर जाने का मुद्दा उठाया। सांसदों ने कहा कि एक ओर उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में मुकदमों की बाढ़ है और दूसरी ओर अदालतें लंबी-लंबी छुट्टियों पर चली जाती हैं। यह कहां की नैतिकता है?

मुकदमों का पहाड़ और लंबी-लंबी छुट्टियों पर जाती हैं अदालतें
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने उच्च अदालतों में लंबी-लंबी छुट्टियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों का पहाड़ खड़ा हो गया है, फिर भी अदालतें गर्मियों में करीब 47 दिन और सर्दियों में करीब 20 दिन के लिए छुट्टियों पर चली जाती हैं। मुकदमों को नजरअंदाज करते हुए अदालतें तब इतनी लंबी-लंबी छुट्टियां लेती हैं जबकि सामान्य सेवाओं के दफ्तरों का पूरे साल कामकाज चलता है। सुशील मोदी ने कहा, ‘कुछ लोग कह सकते हैं कि छुट्टियों में भी वैकेशन बेंच तो काम करती ही है… लेकिन हमें पता है कि वैकेशन बेंच कितना काम करती है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अदालतों की छुट्टियां खत्म करने की मांग करता हूं।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह आम सरकारी दफ्तर काम करते हैं, वही सिस्टम अदालतों को भी पालन करना चाहिए।

कॉलेजियम सिस्टम पर पहले से ही चल रही है भिड़ंत
ध्यान रहे कि सरकार हाई कोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम सिस्टम पर उंगली उठा रही है। पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल उठाया, फिर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा चेयरमैन के तौर पर हैरानी जताई कि संसद में सर्वसम्मति से पास राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) कानून को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। राज्यसभा के सभापति ने कहा कि ऐसा उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं देखा जाता है कि संसद के बनाए कानून को अदालत खारिज कर दे। दिलचस्प बात है कि सुप्रीम कोर्ट के लिए नया मोर्चा भी राज्यसभा से ही खुला है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...