21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में फिर शुरू होंगी कोरोना की पुरानी वाली पाबंदियां, स्वास्थ्य मंत्री...

भारत में फिर शुरू होंगी कोरोना की पुरानी वाली पाबंदियां, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

चीन समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना मामलों के बीच भारत में इसे लेकर चिंता बढ़ रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने बड़ा बयान दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि भारत में कोरोना ने फैले इसके लिए हमने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। इसके साथ ही देश में चीन, जापान समेत कई देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य करने जा रहे हैं।

विदेशी यात्रियों का RT-PCR अनिवार्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा, ‘देश में कोविड न फैले इसके लिए सतर्कता बरतना हमने शुरू कर दिया है। हम विमानन मंत्रालय से बात करके चीन, जापान, हॉंग कॉंग, बैंकॉक, दक्षिण कोरिया सभी से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR अनिवार्य करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में आने के बाद जिनको बुखार होगा या कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया जाए उन्हें क्‍वारंटीन करने के लिए भी हम आदेश जारी करने जा रहे हैं।’

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य है। इस फॉर्म में उन्हें अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देनी होगी। बता दें कि देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 201 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 879 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव केस बढ़कर 3,397 हो गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...