28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'कौवे के श्राप से गाय नहीं मरती' शिवसेना ने पीएम मोदी का...

‘कौवे के श्राप से गाय नहीं मरती’ शिवसेना ने पीएम मोदी का नाम लेकर क्या-क्या लिखा

Published on

मुंबई

जेपी नड्डा का बयान के बाद शिवसेना बौखला गई। दरअसल, नड्डा ने कहा था कि जल्द ही सभी क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी और बच गई बीजेपी। शिवसेना ने सामना में लिखा है, ”जेपी नड्डा ने सभी क्षेत्रीय दलों को ‘श्राप’ दिया है कि सिर्फ बीजेपी रहेगी और बाकी सभी गायब हो जाएंगे। मराठी में एक कहावत है कि कौवे के श्राप से गाय नहीं मरती! इस कहावत का अर्थ नड्डा को समझाना चाहिए। दूसरा यह है कि बीजेपी ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाया है, चाहे वह जैसा भी हो। इसलिए कौवे के श्राप से क्षेत्रीय दलों की गायें नहीं मरेंगी। इसके विपरीत गोमांस में वृद्धि जारी रहेगी। हालांकि कौवे नष्ट हो जाएंगे। शिवसेना शेर है। आप एक बाघ की छलांग बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।”

शिवसेना की सियासत में कड़वाहट बढ़ती ही जा रही है। पहले भाजपा के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक बगावत और फिर शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई। इन दोनों मामलों के बाद भाजपा अध्यक्ष जेड्डी नड्डा के एक बयान ने आग में घी का काम किया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, शिवसेना समेत क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी और देश में केवल भाजपा ही रहेगी। अब जेपी नड्डा के इस बयान पर शिवसेना भड़क गई है। अपने मुखपत्र ‘सामना’ के माध्यम से शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला है और नड्डा के बयान को अहंकार और घमंड से भरा हुआ बताया है।

बालासाहेब के नाम पर आप तर गए
सामना में शिवसेना ने भाजपा पर वार करते हुए कहा, शिवसेना को खत्म करने निकले जेपी नड्डा किस हवा में हैं? इसी शिवेसना ने भाजपा को 25 सालों तक अपने कंधे पर घुमाया। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब के नाम पर ही आज महाराष्ट्र में तर गए। जब पूरा विश्व मोदी के विरोध में खड़ा हुआ था तब हिंदुत्व के लिए एकमात्र बालासाहेब ठाकरे ही मोदी का बचाव कर रहे थे। शिवसेना ने कहा, नड्डा तानाशाही की भाषा बाले रहे हैं, यह भाषा परिवारवाद से भी भयंकर है।

लोगों का मन कब बदल जाए भरोसा नहीं
शिवसेना ने कहा, किसी समय कांग्रेस को भी लगता था कि देश में केवल हम ही रहेंगे। लेकिन आज क्या स्थिति है? कांग्रेस को पराजित करके जनता पार्टी सत्ता में आई। आज जनता पार्टी कहां है? भाजपा भी सूखे पत्तों की तरह उड़ गई थी। आज भाजपा मोदी के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में है। लेकिन राजनीति में इतना चंचल कुछ नहीं होता। लोगों का मन कब बदल जाए, उसका भरोसा नहीं। भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। इसका मतलब मुकाबले में कोई नहीं बचा और क्षेत्रीय पार्टियों का पतन हो गया, ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत स्थिति में हैं। सभी आपके पीछे गिड़गिड़ाते हुए नहीं जाएंगे। पंजाब और दिल्ली में ‘आप’ की सत्ता है। आम आदमी पार्टी अब नड्डा के हिमाचल में घुस गई है। इसलिए हिमाचल में नड्डा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

कौवे खत्म होंगे, गाय रहेंगी
शिवसेना ने सामना में लिखा, मराठी में एक कहावत है कि कौवे के श्राप से गाय नहीं मरती! नड्डा साहब को इस कहावत का अर्थ समझाना चाहिए। इसलिए कौओं के श्राप से प्रादेशिक पार्टियों की गायें नहीं मरेंगी। इसके विपरीत गौवंश बढ़ता ही जाएगा। शिवसेना तो बाघ है। इसलिए बाघ की छलांग झेलना आपके बस का नहीं है।

एक अच्छा इंसान बर्बाद हो गया
शिवसेना ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरों की तुलना में अच्छे व्यक्ति हैं, ऐसी एक धारणा थी। लेकिन आखिर में नड्डा भी सब घोड़े बारह टके के हिसाब से बोलने लगे हैं। जिस छत्रछाया में घूम रहे हैं, उसे देखते हुए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? एक अच्छा इंसान भी बर्बाद हो गया, इसका दुख अधिक है।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...