10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकाली कमाई छोड़ दुबई भागा क्रिकेट बुकी, पुलिस को रेड में मिला...

काली कमाई छोड़ दुबई भागा क्रिकेट बुकी, पुलिस को रेड में मिला 14 किलो सोना, 200 किलो चांदी, 17 करोड़ नकद

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज ने एक व्यवसायी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने का लालच दिया और फिर उससे 58 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली. नागपुर पुलिस ने काका चौक स्थित आरोपी के घर पर जब छापा मारा वह हैरान रह गई. यहां पुलिस को 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, लगभग 14 किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस की छापेमारी से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गया. आगे की जांच जारी है.

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाने वाले कथित ‘सट्टेबाज’ अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के बारे में संदेह है कि वह नागपुर से 160 किमी दूर गोंदिया शहर में रहता था. जब जैन के घर पर पुलिस ने रेड की तो वह उससे एक दिन पहले ही दुबई भाग गया.

ऐसे फंसाया जाल में
नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, “जैन ने शिकायतकर्ता – एक व्यवसायी को ऑनलाइन जुए से पैसे कमाने का आकर्षक लालच दिया और अपने जाल में फंसा लिया. शुरुआत में झिझकने के बाद, व्यवसायी जैन के झांसे में आ गया और एक हवाला एजेंट के माध्यम से 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.’ जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक प्रदान किया. कुमार ने बताया, व्यवसायी को खाते में 8 लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआती सफलता के बाद, व्यवसायी को झटके लगने शुरू हो गए क्योंकि उसने जीते तो केवल 5 करोड़ रुपये थे लेकिन 58 करोड़ रुपये वह गंवा चुका था.. व्यवसायी को तब संदेह होने लगा क्योंकि वह ज्यादातर घाटे में था और उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन जैन ने इनकार कर दिया. आयुक्त ने कहा, ‘व्यवसायी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने आज गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा.’

आरोपी भागा दुबई, घर से बड़ी बरामदगी
इस छापेमारी के दौरान आरोपी सट्टेबाज के घर से 17 करोड़ रुपये नकद, सोने के बिस्कुट और आभूषण के रूप में 14 किलो सोना और 200 किलो चांदी मिली. हालांकि, सट्टेबाज जैन ने पुलिस को चकमा दे दिया. ऐसा संदेह है कि वह दुबई भाग गया है, अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...