8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यजेल में भी बाज नहीं आ रहे बदमाश! लगाम कसने में नाकाम...

जेल में भी बाज नहीं आ रहे बदमाश! लगाम कसने में नाकाम जेलर समेत 11 पर गिरी गाज, सभी सस्पेंड

Published on

जयपुर

जेल में बंद कैदियों की ओर से आए दिन बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकियां देने के मामले में जेल प्रशासन एक्शन में आ गया है। जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने शुक्रवार को अहम बैठक ली। बैठक के बाद देर शाम को जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जेल के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई जेलों में मिलने वाले मोबाइल फोन के लिए की गई। एक तो जेल में बंद कैदियों की ओर से कॉल करके धमकियां देना और दूसरा जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल मिलना अपने आप में गंभीर मामले हैं। जेल में मोबाइल मिलने के मामलों में जेल डीजी ने जेल प्रशासन की लापरवाही मानी है। उन्होंने नए निर्देश भी जारी किए जिनमें स्पष्ट लिखा गया है कि अगर जेल में प्रतिबंधित सामान मिला तो इसके लिए जेल प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिल चुकी धमकियां
प्रदेश की अलग अलग जेलों में बंद कैदी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं। धमकियां देने वाले कैदियों को जेल प्रशासन और पुलिस का जरा भी डर नहीं है। वे बेखौफ होकर पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल करते हैं और खुद का नाम बताते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अब तक चार बार धमकियां मिल चुकी है। चारों की मामलों में कैदियों ने जेलों से कॉल किए थे। हाल ही में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा को भी जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि इन सभी मामलों में पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन जेल में मोबाइल मिलने अपने आप में बड़ा गंभीर मामला है।

जेल अधिकारियों पर लिया गया एक्शन
जेल आईजी विक्रम सिंह का कहना है कि जयपुर और बीकानेर जेल में मोबाइल मिलने और जोधपुर जेल में सर्च करने पहुंची पुलिस टीम को अनुमति नहीं देने के मामले में कार्रवाई की गई है। इन प्रकरणों में 2 कारापाल (जेलर), 2 उप कारापाल (डिप्टी जेलर), 3 मुख्य प्रहरी और 4 जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया है। जयपुर सेंट्रल जेल के उपाधीक्षक इंद्र कुमार को हटाकर अग्रिम आदेशों तक सीकर कारागार भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जेल में मोबाइल मिलने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए नए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में जयपुर सेंट्रल जेल से 5, बीकानेर सेंट्रल जेल से 4 और जोधपुर सेंट्रल जेल से 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...