9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'संकट आने वाला है', जब उत्‍तराखंड सचिवालय में CM धामी के पहुंचते...

‘संकट आने वाला है’, जब उत्‍तराखंड सचिवालय में CM धामी के पहुंचते ही चिल्‍लाने लगा कर्मचारी

Published on

देहरादून

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 10 मार्च का बताया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर‍ सिंह धामी सचिवालय पहुंचे। इसी दौरान सचिवालय का एक कर्मचारी सबके सामने तेज आवाज में ‘आदेश-आदेश’ बोलते हुए चिल्‍लाने लगा। वायरल वीडियो में वह बुलंद आवाज में कह रहा है- ‘संकट आने वाला है।’ कर्मचारी को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

इस बीच, मुख्‍यमंत्री धामी सचिवालय की लिफ्ट में प्रवेश कर गए। सुरक्षा कर्मचारियों ने बड़ी मशक्‍कत के बाद कर्मचारी को चुप कराया। सचिवालय कर्मियों में चर्चा है कि हल्‍ला मचाने वाले कर्मचारी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। कर्मचारी की इस हरकत के बाद सचिवालय में गहमागहमी बढ़ गई।

https://x.com/AjitSinghRathi/status/1898985739985039545?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1898985739985039545%7Ctwgr%5E6f830f7fa42d6d04ee83deb0b545493ca745b18a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fstate%2Futtarakhand%2Fdehradun%2Futtarakhand-secretariat-employee-shouting-watch-video%2Farticleshow%2F118878223.cms

‘कर्मचारी के ऊपर देवता आए होंगे’
सचिवालय का यह वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काम के दबाव की वजह से कर्मचारी की हालत ऐसी हो गई होगी। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि कर्मचारी के ऊपर देवता आए होंगे। देवभूमि में ऐसा होता है। एक यूजर ने लिखा है कि पहाड़ में देवता अवतरित होते हैं और कुलदेवता आदेश देते हैं। जो लोग मानसिक संतुलन खोने की बात कह रहे उनको माफी मांगनी चाहिए।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...