12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयचुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदने के लिए करोड़ों दिए जा रहे, देश...

चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदने के लिए करोड़ों दिए जा रहे, देश को बर्बाद कर रहे भ्रष्ट…जब सुप्रीम कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

Published on

नई दिल्ली

भीमाकोरेगांव हिंसा के आरोपी गौतम नवलखा की घर में नजरबंदी की गुजारिश पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भ्रष्टाचार को लेकर बहुत तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने मौखिक टिप्पणी की कि भ्रष्ट लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं, विधायक खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए जा रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही। तेलंगाना में सत्ताधारी टीआएसएस के एक विधायक को कथित तौर पर बीजेपी में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश से जुड़े वीडियो का जिक्र करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी उस समय आई जब अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू ने गौतम नवलखा जैसे लोगों को खतरनाक बताया। राजू ने ने कहा कि नवलखा जैसे सोशल ऐक्टिविस्ट देश को बर्बाद कर रहे हैं। इस पर जस्टिस के. एम. जोसेफ और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने कहा, ‘क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन देश को बर्बाद कर रहा है?’

बेंच ने आगे कहा, ‘भ्रष्ट लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। हर सरकारी दफ्तर में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे हैं। उनके खिलाफ कौन कार्रवाई कर रहा? हमने ऐसे वीडियो देखे जिसमें चुने हुए प्रतिनिधियों को करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है। क्या आप कह रहे हैं कि वे ठीक हैं और देश के खिलाफ नहीं हैं?’

इस पर अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसे लोगों का बचाव करने का कोई सवाल ही नहीं है। इस पर बेंच ने कहा, ‘ठीक है, आप उनका बचाव नहीं करेंगे लेकिन उन पर कोई रोक नहीं है। उनकी गतिविधियां जारी हैं।’टीआरएस विधायक को खरीदने की कोशिश के मामले में 3 आरोपी अभी जेल में हैं। पायलट रोहित रेड्डी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामचंद्र भारती उर्फ सतीश शर्मा, नंदा कुमार और सिमहयाजी स्वामी के खिलाफ पिछले महीने एफआईआर दर्ज की थी।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...