10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहैवानियत की हदें पार... रेप करने में नाकाम हुआ तो मार डाला,...

हैवानियत की हदें पार… रेप करने में नाकाम हुआ तो मार डाला, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म!

Published on

देहरादून ,

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और शव को कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया. कूड़ेदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान मिले थे.

पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने न सिर्फ महिला को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया.

शराब के नशे में महिला के साथ रेप की कोशिश
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है. रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों का साथ शराब पीने का प्रोग्राम बना और आरोपी उसे साथ शराब पिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया. जहां दोनों ने बैठकर शराब पी.

हत्या के बाद लाश के साथ किया दुष्कर्म
इसके बाद आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया. इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया.

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया आरेस्ट
सुबह जब आरोपी की आंख खुली और नशा उतरा तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया. वहीं इस मामले पर एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि घटना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें 376 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...