21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहरियाणा के पानीपत में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक...

हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के पानीपत में बड़ा हादसा हो गया। तहसील कैंप में राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर लीक के कारण पूरा घर आग की चपेट में आ गया। उस वक्त घर के अंदर पति-पत्नी और चार बच्चे मौजूद थे। हादसे में पूरा परिवार जलकर राख हो गया।

मौके पर तत्काल पुलिस प्रशासन पहुंच गया। अधिकारी छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव बिचपड़ी की गली नंबर चार में यह हादसा हुआ। इस आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दंपत्ति समेत उनकी दो बेटी और दो बेटे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त गैस सिलेंडर में आग लगी, वह खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।

आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अंदर से बाहर निकलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला। जब तक पड़ोसी वहां पहुंचे, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है। मृतकों में पति-पत्नी और 4 बच्चे थे। हादसे में अब्दुल (42 साल), अफरोज (40 साल), उनकी दो बेटियों रेशमा (20) और इशरत (17 साल) जलकर राख हो गए। दंपति के दो बेटों अब्दुल (12 ) और अकफान (10 साल) की भी सिलेंडर ब्लास्ट में मौत हो गयी।

Cylinder Leakage के कारण हुआ हादसा
अब्दुल का परिवार बधावा राम कॉलोनी, KC चौक गली नंबर 4 में किराये के मकान में रह रहा था। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले थे। शुरूआती जांच के बाद एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि हादसा सिलेंडर फटने से नहीं बल्कि लीकेज से हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीमें बुला ली गई हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...