12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्य750 की दाल और 650 रुपये के आलू, हिल स्टेशन के होटल...

750 की दाल और 650 रुपये के आलू, हिल स्टेशन के होटल का मेन्यू कार्ड देख मिडिल क्लास के उड़ जाएंगे होश!

Published on

हिल स्टेशनों के होटल में स्थित रेस्टोरेंट के अंदर खाना महंगा मिलता है। लेकिन अगर वो खाना दाम के हिसाब से ढंग का न हो, तो कस्टमर का आपत्ति जताना स्वाभाविक है। इंटरनेट पर ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें X यूजर उदित भंडारी ने हिमाचल प्रदेश से 2 घंटे की दूरी पर स्थित नारकंडा रेस्तरां होटल का मेन्यू कार्ड पोस्ट किया है। और बताया है कि कैसे साधारण डिशेज के लिए भी 600 से 750 रुपये लिए जा रहे हैं।

पोस्ट में शख्स ने एक मेन्यू कॉर्ड पोस्ट किया है। जिसमें खाने के दाम को देखकर मिडिल क्लास के पसीने छूट सकते है। इतना महंगा खाना हिल स्टेशन पर रुकने के इरादे से गया टूरिस्ट भी ज्यादा दिन तक अफोर्ड नहीं कर सकता है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अब इंटरनेट यूजर्स भी महंगे खाने को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

भारत में होटल और रेस्तरां की कीमतें…
​उदित भंडारी जिनका माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर @GurugramDeals नाम से अकाउंट है। उन्होंने फूड की मेन्यू कार्ड की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- जब मेनू उस पर दी गई कीमतों से मेल न खाता हो! यह नारकंडा (शिमला से 2 घंटे) के एक होटल का मेनू है।

भारत में होटल और रेस्तरां की कीमतें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड से मेल न खाते हुए भी बेतहाशा बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पर्यटक विदेश यात्रा करना क्यों पसंद करते हैं। मेन्यू कार्ड में डिशेज के दाम कुछ इस प्रकार लिखे है कि

दाल मखनी- ₹750
कढ़ाई पनीर – ₹799
पनीर बटर मसाला – ₹799
पुलाव – ₹699
आलू जीरा- ₹650
एक गुलाब जामुन या रसगुल्ला – ₹299

सच में यह बहुत महंगा है…
यूजर्स भी नारकंडा में स्थित होटल के मेन्यू कार्ड पर डिशेज के दाम को लेकर कमेंट सेक्शन में जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सच में।भारत में होटल और रेस्तरां बहुत महंगे हैं। इंटरनेशनली यात्रा करते समय, बेस्ट होटल और रेस्तरां भी यहां के शुल्क की तुलना में सस्ते हैं। क्षमा करें, लेकिन मुझे खुशी है कि लोग भारत की तुलना में विदेशों में छुट्टियां बिताना अधिक पसंद कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि दाल तड़का के लिए ₹650, ब्रेड के लिए ₹100+, चावल के एक हिस्से के लिए ₹450? साधारण खाने की डिशेज की लागत ऐसी जैसे वे इसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजी जा रही हों ?

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...