21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'दलित समाज असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर', अर्जुन पासी हत्याकांड...

‘दलित समाज असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर’, अर्जुन पासी हत्याकांड में CM योगी को राहुल का पत्र

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी ने यूपी के रायबरेली में अर्जुन पासी हत्याकांड के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मुख्य आरोपी के अभी भी फरार होने पर चिंता व्यक्त की है. सीएम योगी को लिखे पत्र में राहुल ने लिखा, “आपको ज्ञात होगा कि मेरे संसदीय जनपद रायबरेली के अंतर्गत ग्राम पिछवरीया, थाना नसीराबाद के निवासी अर्जुन पासी की दिनांक 11 अगस्त 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.”

उन्होंने आगे लिखा, पिछले सप्ताह जब मैं पीड़ित परिजनों के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचा था, वहां परिवार के सदस्यों ने घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि घटना से संबंधित सात नामजद अभियुक्तों में से 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, परंतु घटना के मुख्य अभियुक्त विशाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामवासियों द्वारा मेरे संज्ञान में यह भी लाया गया कि विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है.”

राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद उसी दिन मैंने स्थानीय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के संबंध में बातचीत की और उन्हें मामले की गंभीरता से भी अवगत कराया था. घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय दलित समाज डर और असुरक्षा के माहौल में जीने के मजबूर हैं. साथ ही एक अत्यंत गरीब, शोषित, दलित परिवार को न्याय से वंचित रखा जा रहा है.

11 अगस्त को हुई थी हत्या
बता दें कि अर्जुन पासी नामक व्यक्ति की कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद 11 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. इस हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. पहले स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन हुआ. दलित संगठन से जुड़े लोगों ने थाने का घेराव किया. इसके बाद जिला मुख्यालय आकर डीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. हजारों की संख्या में लोग रात भर ऑफिस के बाहर बैठे रहे और हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग की. खुद एसपी को समझाने के लिए धरनास्थल पर आना पड़ा. जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...