26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यखतरनाक! बदायूं में टेंपो की छत पर सवार स्कूल के बच्चे, कई...

खतरनाक! बदायूं में टेंपो की छत पर सवार स्कूल के बच्चे, कई यात्री लटकते हुए नजर आए, वीडियो हुआ वायरल

Published on

बदायूं:

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे ऑटो की छत पर सफर कर रहे हैं। वहीं इससे अतिरिक्त ऑटो के आस-पास भी काफी संख्या में लोग खड़े होकर अपना सफर तय करते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर सात-आठ लोगों की सीट 20-25 से ज्यादा लोग ऑटो के अंदर बाहर सवार थे। दिल को झकझोर देने वाली यात्रा का ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

वायरल वीडियो बदायूं जिले सहसवान कोतवालक नगर के बिसौली स्टैंड का बताया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि पुलिस और परिवहन विभाग से बेखौफ होकर यह डग्गामार वाहन मानकों को दरकिनार कर आखिर दौड़ कैसे लगा रहे है। जिसने भी यह वीडियो देखा वो पुलिस प्रशासन और परिवहन की साठगांठ की बात कहते हुए उनपर सवाल उठा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे है।

लापरवाही की हद पार
आपको बता दें कि जिले में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को सफर करा रहा एक पिकअप वाहन इससे पहले हादसे का शिकार हुआ था। इसमें छह से ज्यादा बच्चों की उक्त हादसे में जान चली गई। इसके बाद भी जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में अगर इस ऑटो में सफर कर रहे बच्चों और यात्रियों के साथ कोई अनहोनी घटित हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...