4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदारुल उलूम देवबंद का ही मदरसा बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं, योगी सरकार...

दारुल उलूम देवबंद का ही मदरसा बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं, योगी सरकार के सर्वे में बड़ा खुलासा

Published on

सहारनपुर

योगी सरकार द्वारा इन दिनों यूपी में मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके तहत सहारनपुर प्रशासन ने भी मदरसों का सर्वे किया गया है। सर्वे में सहारनपुर के 306 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। गैर मान्यता मदरसों की लिस्ट में विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद का नाम भी शामिल हैं। दारूल उलूम देवबंद का रजिस्ट्रेशन यूपी मदरसा बोर्ड में नही है। दारूल उलूम देवबंद बिना सरकारी सहायता के यानी जकात ( चंदे) से संचालित किया जाता है। दारुल उलूम देवबंद का रजिस्ट्रेशन सोसायटी एक्ट 1866 में कराया गया था।इसके अलावा जिले में ऐसे 754 मदरसे है जो यूपी मदरसा बोर्ड के अधीन संचालित किए जा रहे हैं।

दारुल उलूम देवबंद के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने बताया कि मदरसे का रजिस्ट्रेशन सोसाइटी एक्ट-1866 के तहत कराया गया है। उन्होंने बताया कि दारुल उलूम से देश भर के 4,500 मदरसे संबद्ध हैं। इनमें से 2,100 मदरसे उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम देवबंद उत्तर प्रदेश या केंद्र सरकार से किसी प्रकार का कोई अनुदान नहीं लेता है। दारूल उलूम देवबंद मदरसे का संचालन जकात यानी चंदे से मिली मदद से किया जाता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल के दौरान देश में अंग्रेजी पर जोर दिया जा रहा था। उस दौर में अधिकांश हिंदू-मुस्लिम उर्दू भाषा का प्रयोग करते थे। अपनी भाषा को जिंदा रखने और अंग्रेजी हकूमत को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ मौलाना कासिम नानौतवी, हाजी आबिद हुसैन, फजलुर्रहमान, उस्मान, मेहताब अली, निहाल अहमद और जुल्फिकार अली द्वारा 30 सितंबर 1866 को दारुल उलूम की स्थापना की गई थी। पहले उस्ताद मुल्ला महमूद और छात्र मौलाना महमूद उल हसन थे, जिन्होंने रेशमी रुमाल तहरीक चलाई थी।

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को नहीं मिलता सरकारी लाभ
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड के मुताबिक शासन स्तर से मिले दिशा निर्देशों के तहत सहारनपुर जनपद की पांच तहसीलों में मदरसों का सर्वे कराया गया है। सर्वे में कुल 306 मदरसे ऐसे मिले हैं, जिनका यूपी मदरसा बोर्ड में रजिस्ट्रेशन नहीं है। यूपी मदरसा बोर्ड में पंजीकरण न कराने वाले मदरसों में देवबंद का दारुल उलूम भी शामिल हैं। यूपी मदरसा बोर्ड में मान्यता प्राप्त नहीं होने के कारण ऐसे मदरसों को विभाग की योजनाओं स्कोलरशिप या आधुनिकरण के तहत तीन टीचर की सैलरी जो सरकार देती है, उन सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे।

754 मदरसों का यूपी मदरसा बोर्ड में है पंजीकरण
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड ने बताया कि सहारनपुर के 754 मदरसे विभाग में रजिस्टर्ड हैं। इनमें 5वीं कक्षा स्तर के 664, 8वीं कक्षा स्तर के 80 और 10वीं कक्षा स्तर के 10 मदरसा हैं। ऐसे मदरसों को विभाग की सभी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाता है। इसके तहत उन्हें 3 टीचर रखने की अनुमति है।जिनका वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है।

जांच के लिए शासन ने 12 बिंदु किए थे निर्धारित
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड के मुताबिक शासन ने मदरसा सर्वे के लिए 12 बिंदु निर्धारित किए थे। इसमें स्थापना का वर्ष,कौनसी सोसाइटी संचालित कर रही है।मदरसे का नाम क्या है।मदरसे की सोर्स ऑफ इन्कम क्या है। इंसान बिंदुओं पर जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इस संबंध में जो भी शासन से दिशा निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...