16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'इस्लामिक देशों में बेच देंगे 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा', अंडर...

‘इस्लामिक देशों में बेच देंगे 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा’, अंडर गारमेंट्स कंपनी को मिली धमकी

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी के पोस्ट होल्डर को एक व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा. उसने कहा कि कंपनी यदि उसे 1000-1500 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 82 हजार रुपये से लेकर 1.23 लाख रुपये तक नहीं भेजे, तो वह कंपनी की साइट हैक करके 15 लाख हिंदू लड़कियों की जानकारी इस्लामिक देशों को भेज देगा. इसके बाद राजस्थान पुलिस की एसओजी ने एक्शन लेते हुए आरोपी संजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान पुलिस की एसओजी ने बताया कि अंडर गारमेंट्स कंपनी के पोस्ट होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. उसने बताया कि कंपनी से 92 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं. एक हैकर ने 24 अप्रैल को कंपनी को मेल किया था. उसमें लिखा था कि उसने 15 महिलाओं का डाटा उनकी कंपनी से हैक करके बेच दिया गया है.

इसके बाद आरोपी ने 16 मई को ट्वीट किया कि 1.5 मिलियन यानी 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है. फिर उसने 25 मई को कंपनी को मेल किया और करीब 1.23 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. अगले दिन कंपनी ने उसे मेल के जरिए जवाब दिया, उसे भी ट्वीट कर दिया.

कंपनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों में रहने वाली हिंदू लड़कियों का डेटा बताकर आरोपी सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है. उधर, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर हिंदू लड़कियों को चेतवानी जारी करते हुए चौकस रहने को कहा था. शिकायतकर्ता के बयान और आरोपी के अकाउंट की जांच-पड़ताल करने के बाद एसओजी ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजय सोनी है और वह उदयपुर का निवासी है. पुलिस ने बताया कि वह खुद भी उस ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें अंडर गारमेंट्स कंपनी का डाटा लीक हुआ है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच चल रही है.

सोशल मीडिया पर खुद को राष्ट्रवादी बताया था आरोपी
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी संजय सोनी ने सोशल मीडिया अकाउंट में खुद को राष्ट्रवादी बताया है. उसने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, ‘प्यारी महिलाओं तुम्हारा डाटा सुरक्षित नहीं है, उसे मुस्लिम ग्रुप में भेज दिया गया है. हर महिला यूजर को कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करनी चाहिए. इसके अलावा दिल्ली में कपिल मिश्रा के साथ भी पूरी जानकारी शेयर कर दी गई है. सभी लड़कियां सुरक्षित रहें.’

आरोपी ने दूसरे ट्वीट में खुद डाटा और ई-मेल लीक करते हुए कंपनी को ब्लैकमेल किया. दूसरे ट्वीट में आरोपी ने खुद कई महिलाओं के डाटा का स्क्रीनशॉट लिया. उसने दावा किया कि करीब 40 लाख हिंदू लड़कियों का डेटा इस्लामिक देशों को भेजा गया है. यह वे लोग हैं जो लड़कियों को लव जिहाद में फंसाते हैं और उनका अपहरण, रेप और एसिड अटैक करते हैं. इसके अलवा उसने उस ई-मेल को भी पोस्ट कर दिया, जो कंपनी की तरफ से उसे भेजी गई थी.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...