12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीय10 दिन से दोस्त के घर में थी बेटी, साहिल के बारे...

10 दिन से दोस्त के घर में थी बेटी, साहिल के बारे में कई बार पूछा पर… बोलीं साक्षी की मां

Published on

दिल्ली

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाले लड़के का नाम साहिल है. जिसे दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी. इसी बात से वो इतना भड़का कि लड़की पर चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए. हैरानी वाली बात ये है कि वो गली में लड़की को चाकू से गोद रहा था, मगर कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया.

इस हत्याकांड के बाद लड़की की मां का बयान सामने आया है. आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर में रह रही थी. उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी.

‘साहिल के बारे में कई बार पूछने की कोशिश की’
हालांकि, उनका ये भी कहना है कि वो आरोपी को नहीं जानती. बेटी से साहिल के बारे में कई बार पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था. वहीं, साक्षी के पिता ने कहा कि बेटी वकील बनना चाहती थी. साहिल ने मेरी बेटी को बेरहमी से मार डाला. हत्यारे को फांसी की सजा होनी चाहिए.

गली से गुजर रही थी साक्षी तभी आ धमका साहिल
गौरतलब है कि ये मामला शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके का है. वारदात के बाद किसी ने पुलिस को हमले की सूचना दी. इस पर टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पता चला कि नाबालिग लड़की गली से गुजर रही थी. तभी एक लड़के ने उसे रोका और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से हमले किए.

साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे- पुलिस
पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. मगर, रविवार को दोनों का झगड़ा हो गया था.

इसके बाद साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका. यहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, फिर हत्या के इरादे से आया साहिल चाकू लेकर साक्षी पर टूट पड़ा. उसने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्यारे की बर्बरता
सामने आईं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी लड़की को चाकुओं से गोद रहा है. गली में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं. मगर, कोई भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका. इसके बाद साहिल लड़की की हत्या करके फरार हो गया. मृतका के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से अरेस्ट भी कर लिया है.

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है, ”दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया. दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं. सब हदें पार हो गई हैं. मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा.”

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...