8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराष्ट्रीयदिन के साथ रात भी रही गर्म, अक्टूबर में गर्मी ने तोड़ा...

दिन के साथ रात भी रही गर्म, अक्टूबर में गर्मी ने तोड़ा दिल्ली में 73 साल का रिकॉर्ड, जानिए कब तक आएगी ठंड

Published on

नई दिल्ली

दिवाली बीत गई है और नवंबर की भी शुरुआत हो गई है लेकिन अभी भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कुछ पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देशभर में गर्मी का कहर जारी है। आलम ऐसा है कि दिल्ली-NCR के बिना AC-पंखे के लोगों की रात नहीं कट रही है। एक वक्त ऐसा भी था जब नवंबर आते-आते सुबह-शाम की ठंड महसूस होने लगती थी लेकिन इस साल तो गर्मी जाने का और ठंड आने का नाम नहीं ले रही है।

दिल्ली में टूटा 73 सालों का रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने बताया कि इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। देशभर में अक्टूबर का महीना सबसे गर्म रहा। वहीं दिल्ली में तो अक्टूबर में गर्मी ने पिछले 73 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार 1951 के बाद इस साल अक्टूबर महीने में सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। इस साल अक्टूबर में राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 1951 में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में अब तक के सबसे गर्म अक्टूबर के महीने

साल औसत अधिकतम तापमान (°C) साल औसत न्यूनतम तापमान (°C)
1951 36.2 1915 22.3
1941 35.8 1951 22.3
1907 35.5 1901 21.6
2024 35.1 1927 21.5
1930 35.0 2024 21.2
1938 35.0 1928 21.1

अक्टूबर क्यों रहा गर्म?
कुछ साल पहले तक अक्टूबर के खत्म होते- होते ठंड दस्तक दे देती थी लेकिन इस साल अक्टूबर तो छोड़िए नवंबर की भी शुरुआत हो गई है लेकिन ठंड अभी तक ‘लापता’ है। मौसम के इस बदलाव से जलवायु वैज्ञानिक भी काफी चिंतित हैं। उनका मानना है कि ये सब कुछ ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जलवायु वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार अक्टूबर के गर्म होने की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ का न आना है। जिसकी वजह से अक्टूबर में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान में इतना बड़ा अंतर देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 10 नवंबर के बाद ठंड दस्तक दे सकती है।

प्रदूषण भी कर रहा दिल्ली को परेशान
दिल्लीवासी इन दिनों गर्मी और प्रदूषण दोनों की मार झेल रहे हैं। प्रदूषण की वजह से काफी लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ लोगों को आंखों में जलन की भी शिकायत है। बता दें कि दिवाली पर दिल्ली में पटाखे बैन थे लेकिन फिर भी राजधानी में खूब आतिशबाजी हुई। जिसकी वजह से आज सुबह दिल्ली के काफी इलाकों में धुंध की चादर छाई दिखी।

कब आएगी ठंड?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि कम से कम अगले दो सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी। महापात्रा ने कहा कि मौसम कार्यालय नवंबर को सर्दियों के महीने के रूप में नहीं गिनता है। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी सर्दी के महीने माना जाते हैं, जबकि दिसंबर में ठंड के संकेत मिलते हैं।

इन राज्यों में नवंबर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दक्षिणी प्रायद्वीप में, उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण नवंबर में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...