19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली से लापता महिला रेल कर्मचारी की ग्रेटर नोएडा में मिली लाश,...

दिल्ली से लापता महिला रेल कर्मचारी की ग्रेटर नोएडा में मिली लाश, दफ्तर से नहीं पहुंची थी घर

Published on

नई दिल्ली,

दो दिनों से लापता दिल्ली की महिला रेल कर्मचारी की लाश ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास मिली है. 45 साल की महिला पिंकी 8 सितंबर से गायब थी जिसके बाद उसके बेटे ने दिल्ली के अंबेडकर नगर पुलिस थाने में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी मां बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई. काफी कोशिशों के बाद भी उसका पता नहीं चला था. परिवार वाले उसे ढूंढ नहीं पाए थे. इसके बाद 9 सितंबर को अंबेडकर नगर पुलिस थाने को नॉलेज पार्क थाने (ग्रेटर नोएडा) से एक महिला के शव के संबंध में जानकारी मिली. खोजबीन के दौरान पता चला कि मृतक महिला को आखिरी बार दोपहर 3 बजे के करीब निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय में देखा गया था.

रेलवे में नौकरी करती थी महिला
मृतक निजाममुद्दीन रेलवे स्टेशन पर क्लर्क के पद पर काम करती थी, वहीं उनके कार्यालय से भी इस बात की पुष्टि की गई है कि एक दिन पहले वह अपने कार्यालय में मौजूद थी और दोपहर 03 बजे के बाद दफ्तर से निकली थी. जांच के दौरान मृतक महिला का अंतिम लोकेशन नॉलेज पार्क (ग्रेटर नोएडा) पाया गया था.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार पिंकी अपने पति मनोज और बेटी के साथ मदनगीर इलाके में रहती थी. दो दिन पहले वह सुबह जॉब के लिए घर से निकली थी. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन ऑफिस भी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी.

हत्या कर शव को फेंका: पुलिस
अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास फेंका गया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि महिला को ग्रेटर नोएडा के एक एटीएम से पैसे निकालते हुए आखिरी बार देखा गया था. उसके बाद महिला का शव मिला.

फिलहाल यूपी और दिल्ली पुलिस दोनों यह पता करने में जुटी हुई है कि महिला आखिरी बार किसके साथ थी. निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाद वह कहां गई. इसके अलावा उसके मोबाइल का डेटा भी खंगाला जा रहा है, ताकि हत्या का राज खुल सके.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...