10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में जानलेवा गुस्सा! बहस के बाद चार लोगों ने युवक का...

दिल्ली में जानलेवा गुस्सा! बहस के बाद चार लोगों ने युवक का सरेआम कर दिया मर्डर

Published on

दिल्ली,

साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 25 साल के नौजवान की बीच सड़क पर 4 से 5 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. भीड़-भाड़ वाले मार्केट में बीच सड़क हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मृतक होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुका था. वारदात का सीसीटीवी सामने आया. अभी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

सीसीटीवी में भीड़ भाड़ वाले मार्केट में 4 से 5 लोग मयंक को घेर कर चाकू मार रहे हैं और भीड़ तमाशबीन बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को 25 साल का मयंक मालवीय नगर इलाके में बेगमपुर में एक किला में अपने दोस्त के साथ बैठा हुआ था, तभी 4-5 अज्ञात लोगों से मयंक की किसी बात को लेकर बहस हुई.

4-5 लड़कों ने मयंक और उसके दोस्त पर पत्थरों से हमला किया. मयंक और उसका दोस्त किला से अपनी जान बचाकर भागे. आरोपी किले से मयंक का पीछा करते हुए मालवीय नगर इलाके के DDA मार्केट में पहुंचे और फिर मयंक को घेर कर भीड़-भाड़ वाले मार्केट में ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया.

सीसीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मयंक पर आरोपी लड़के चाकुओं से वार कर रहे हैं और बाकी लोग तमाशबीन बने हुए हैं. मयंक को अधमरा छोड़ कर आरोपी फरार हो गए. मयंक के दोस्त ने सड़क पर मौजूद लोगों की मदद से घायल अवस्था में मयंक को AIIMS में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्तार से दूर हैं. बड़ा सवाल ये है कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड को अंजाम दे दिया जाता और कोई कुछ नहीं बोलता है?

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...