17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बाबा ने भभूति देकर...

बागेश्वर धाम आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत, बाबा ने भभूति देकर कहा- ‘नहीं बची, अब ले जाओ’

Published on

छतरपुर

बागेश्वर धाम में राजस्थान से आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय। उसके शव को प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन बाड़मेर ले गए हैं। मृतक बच्ची का नाम विष्णु कुमारी है। वह 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आई थी। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी के दौरे आते थे। चमत्कार की बात सुनकर वह बागेश्वर धाम आई थी, जहां उसकी मौत हो गई है।

परिजनों ने बताया कि धाम पर बच्ची को मिर्गी के दौरे आ रहे थे। रात भर बच्ची जागी रही थी। दोपहर में उसकी आंखें झपकी तो परिजनों ने समझा बच्ची सो गई है। शरीर में हलचल न होने के बाद उन्हें आशंका हुई तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची की मामी गुड्डी ने बताया कि डेढ़ साल से धाम आ रहे हैं। इस बार 17 फरवरी शनिवार से बच्ची को परेशानी ज्यादा थी। उसे बाबा जी के पास ले गए तो उन्होंने भभूति भी दी। इसके बावजूद बच्ची नहीं बची है। परिजनों से बागेश्वर महाराज ने कहा कि यह शांत हो गई है, इसे ले जाओ।

नहीं मिली एंबुलेंस
इतना ही नहीं जिला अस्पताल में चेकअप और मौत की पुष्टि करने के बाद परिजन उसे अपने घर राजस्थान ले जाना चाहते थे। इस दौरान उन्हें सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली है। इसकी वजह से वह ₹ 11,500 में प्राइवेट एंबुलेंस करके ले गए।

नहीं मिला स्ट्रेचर
इस दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली भी एक तस्वीर निकलकर सामने आई है। बच्ची के शव को अस्पताल से एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। बच्ची की मामी गुड्डी शव को गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर आई।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

ईरान युद्ध का असर मध्य प्रदेश की बस सेवाओं पर, किराया बढ़ाने की मांग तेज

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान युद्ध के दूरगामी असर अब मध्य प्रदेश...

220 किलो के ‘सुल्तान’ की दी जाएगी कुर्बानी, 8 लाख का ऑफर भी मालिक ने ठुकराया

इंदौर। देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का...

करोंद के कोरल कासा बंगलो में लगी भीषण आग, एसी में ब्लास्ट से गृहस्थी का पूरा सामान खाक

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक मकान...