6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकर्ज में डूबा पाकिस्‍तान अब भारत के रास्‍ते पर? रूस से तेल...

कर्ज में डूबा पाकिस्‍तान अब भारत के रास्‍ते पर? रूस से तेल खरीदकर देगा अमेरिका को बड़ा झटका!

Published on

इस्‍लामाबाद

भयंकर आर्थिक संकट में डूबते पाकिस्‍तान को अब अमेरिका नहीं रूस का सहारा मिल सकता है। जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक भारत की तर्ज पर पाकिस्‍तान, रूस से तेल की डील कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह एक असाधारण घटनाक्रम होगा। दोनों देश शीत युद्ध के समय से प्रतिद्वंदी हैं और ऐसे में यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका हो सकता है। इससे भी बड़ा एक झटका अमेरिका को तब लग सकता है जब पाकिस्‍तान, तेल के लिए डॉलर नहीं चीन के युआन से पेमेंट करेगा। अगर यह डील हुई तो फिर मार्च तक रूस, पाकिस्‍तान को तेल बेचना शुरू कर देगा।

चीनी करेंसी में होगी डील!
अमेरिका में पाकिस्‍तानी मूल के बिजनेसमैन साजिद तरार ने ट्वीट किया और इस बारे में जानकारी दी। साजिद ने लिखा, ‘अमेरिका की विदेश नीति के लिए यह एक और झटका है। पाकिस्‍तान, रूस से तेल खरीदेगा और वह भी चीनी करेंसी में।’ उन्‍होंने आगे लिखा कि सऊदी अरब पहले ही डॉलर के अलावा दूसरी मुद्राओं में तेल का सौदा करने लगा है।

पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट वजाहत खान ने इस बारे में विस्‍तार से जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया है कि चीन जो पाकिस्‍तान का सबसे करीबी है, उसके जरिए रूस को तेल का पेमेंट किया जाएगा। वजाहत के मुताबिक पाकिस्‍तान, युआन में तेल की पेमेंट करेगा। मा पाकिस्‍तान का यह फैसला दक्षिण एशिया में अमेरिका के लिए झटका हो सकता है।

कम हो सकता है पेमेंट संकट
पाकिस्‍तान जो अमेरिका के साथ अपने रिश्‍तों को सुधारने की कोशिशों में लगा है, उसके लिए भी यह काफी मुश्किल होने वाला है। निश्चित तौर पर अमेरिका के हित प्रभावित होंगे। साथ ही पाकिस्‍तान भी चीन के माध्‍यम से रूस को फायदा पहुंचाएगा। पाकिस्‍तान के आर्थिक संकट की सबसे बड़ी वजह ऊर्जा का अभाव होना है। आयात पर भारी बिल की अदायगी उसके लिए मुश्किल हो गई है।

रूस से सस्‍ता तेल खरीदने से बिल पेमेंट के संकट में कुछ राहत मिल सकेगी। डॉलर की कमी को दूर करने के लिए पाकिस्‍तान चीनी युआन का प्रयोग कर सकता है। इस युआन की वजह से रूस से तेल डील हो सकेगी। माना जा रहा है कि पाकिस्‍तान, रूस से कुल जरूरत का 35 फीसदी तेल का आयात कर सकता है।

पाकिस्‍तान के लिए भी चुनौतीपूर्ण
यह फैसला पाकिस्‍तान के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उसे एक तरफ तो सस्‍ता तेल चाहिए साथ ही वह अमेरिका को नाराज भी नहीं करना चाहेगा। खासतौर पर जब वह अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से बेलआउट पैकेज हासिल करने की कोशिशें कर रहा है। आईएमएफ को अमेरिका की मदद हासिल है। विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्‍तान अक्‍सर भारत का उदाहरण देता है कि जब वह रूस से सस्‍ता तेल खरीद रहा है तो फिर वह क्‍यों नहीं खरीद सकता है। मगर विदेश नीति के जानकारों की मानें तो भारत की स्थिति पाकिस्‍तान से कहीं ज्‍यादा अलग है। पाकिस्‍तान पर इस समय कंगाल होने का खतरा बढ़ रहा है।

क्‍या सोचते हैं विशेषज्ञ
अटलांटिक काउंसिल में पाकिस्‍तान इनीशिएटिव के डायरेक्‍टर उजैर युनूस की मानें तो अमेरिका का मानना है कि पाकिस्‍तान जैसे देश उसके लिए रणनीतिक तौर पर काफी जरूरी हैं। चीन और अमेरिका के बीच जारी ताकत के प्रदर्शन में पाकिस्‍तान बहुत ज्‍यादा अहमियत नहीं रखता है। उनकी मानें तो अमेरिका कहीं न कहीं यह भी सोचता है कि अगर पाकिस्‍तान की बिखरते पाकिस्‍तान और इसकी अस्थिर अर्थव्‍यवस्‍था का बोझ कोई और भी उठा सकता है तो कोई समस्‍या नहीं है।

अमेरिका के लिए कोई महत्‍व नहीं
उजैर का मानना है कि अमेरिका के लिए पाकिस्‍तान हमेशा रणनीतिक तौर पर अहम रहेगा और उसके साथ रिश्‍ते भी अपनी जगह पर रहेंगे। यूएस इंस्‍टीट्यूट ऑफ पीस में साउथ एशिया प्रोग्राम्‍स की डायरेक्‍टर तमन्‍ना सलीकुद्दीन मानती है कि रूस और पाकिस्‍तान की ऑयल डील न तो अमेरिका के लिए कोई महत्‍व रखती है और न ही खाड़ी देशों के लिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...