13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतितय कर लो भारत के साथ किस तरह का संबंध चाहते हो...एस...

तय कर लो भारत के साथ किस तरह का संबंध चाहते हो…एस जयशंकर ने बांग्लादेश को सख्त भाषा में दिया संदेश

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश में जबसे मोहम्मद यूनुस की अगुआई में कट्टरपंथियों की कठपुतली सरकार आई है, तब से भारत के साथ उसके रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। अंतरिम सरकार से जुड़े लोग जब तब भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश को सख्त भाषा में संदेश दे दिया है कि भारत के साथ कैसे रिश्ते चाहिए, ये बांग्लादेश तय कर ले। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को तय करना होगा कि वो भारत के साथ कैसा रिश्ता चाहता है। वो अच्छी बातें तो करता है लेकिन साथ ही अपनी हर गलती के लिए भारत को दोषी ठहराता है। जयशंकर ने पिछले हफ्ते मस्कट में अपने समकक्ष से मुलाकात के बाद बांग्लादेश को दो टूक संदेश दिया।

एस. जयशंकर ने शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि बांग्लादेश सरकार के लोग रोज भारत पर इल्जाम लगाते हैं। कुछ इल्जाम तो बिल्कुल बेतुके होते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप एक तरफ तो अच्छे रिश्तों की बात करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ अपनी हर गलती के लिए हमें जिम्मेदार ठहराते हैं। बांग्लादेश को तय करना होगा कि वो क्या चाहता है।’ जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में दो तरह की समस्याएं हैं। पहली, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले। दूसरी, बांग्लादेश की अपनी राजनीति।

विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जो हमले हो रहे हैं, वो हमारे लिए चिंता का विषय हैं। हम इस पर अपनी बात रखते हैं और रखते रहेंगे। बांग्लादेश की अपनी राजनीति है, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम पड़ोसी देश हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें (बांग्लादेश को) तय करना होगा कि वो हमारे साथ कैसा रिश्ता चाहते हैं। हमारा बांग्लादेश के साथ लंबा इतिहास रहा है। 1971 से हमारा एक खास रिश्ता रहा है।’

जयशंकर ने बांग्लादेश के साथ रिश्तों पर अपनी नाराजगी साफ तौर पर जाहिर की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार के कुछ लोग हर रोज भारत पर दोषारोपण करते हैं। जयशंकर ने कहा, ‘अगर अंतरिम सरकार का कोई व्यक्ति हर रोज उठकर हर चीज के लिए भारत को दोषी ठहराता है, तो उनमें से कुछ चीजें, अगर आप रिपोर्टों को देखें, तो बिल्कुल हास्यास्पद हैं। आप एक तरफ यह नहीं कह सकते कि अब मैं आपके साथ अच्छे संबंध रखना चाहता हूं, लेकिन मैं हर सुबह उठता हूं और हर उस चीज के लिए आपको दोषी ठहराता हूं जो गलत होती है। यह भी एक निर्णय है जो उन्हें करना है।’

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर चिंता जताते हुए जयशंकर ने कहा, ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का दौर, जाहिर तौर पर यह एक ऐसी चीज है जो हमारी सोच को प्रभावित करती है और यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में हमें बोलना है, जो हमने किया है। दूसरा पहलू यह है कि उनकी अपनी राजनीति है, लेकिन दिन के अंत में, दोनों देश पड़ोसी हैं।’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...