10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराजनीतिबुझा-बुझा खामोश चेहरा, बदलते रहे पहलू... संसद के सेंट्रल हॉल में कुछ...

बुझा-बुझा खामोश चेहरा, बदलते रहे पहलू… संसद के सेंट्रल हॉल में कुछ यूं नजर आए CM योगी

Published on

लखनऊ:

देश की संसद में एनडीए संसदीय दल की बैठक चल रही है। इसमें बीजेपी और सहयोगी दल के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। सामने मंच पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह बैठे हुए हैं। उनके सामने सबसे पहली कतार में यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद हैं। बगल में मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर योगी के चेहरे के भाव को लेकर बहस शुरू हो गई है। नेताओं के संबोधन के दौरान सीएम योगी का चेहरा लगातार तनाव मुद्रा में नजर आया। लोग इसे यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन से भी जोड़ रहे हैं।

मंच पर नेताओं के उद्बोधन के दौरान सीएम योगी लगातार गंभीर मुद्रा में दिखे। उनके बगल में बैठे अन्‍य नेता भी इसी मुद्रा में नजर आए। लोग चर्चा कर रहे हैं कि यूपी में जिस तरह बीजेपी का प्रदर्शन 2019 की तुलना में निराशाजनक रहा, उसका असर दिख रहा है।

​यूपी में बीजेपी को 29 सीटों का नुकसान​
उत्‍तर प्रदेश में बीजेपी को इस बार 29 सीटों का नुकसान हुआ है। अवध हो या पूर्वांचल हर इलाके में उसके प्रत्‍याशी हारे हैं। यहां तक कि कई केंद्रीय मंत्री भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे। इनमें महेंद्रनाथ पांडेय, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति जैसे नेताओं का नाम शामिल है।

अयोध्‍या की हार पर सबसे ज्‍यादा चर्चा
सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा चर्चा फैजाबाद सीट पर हार की हो रही है। लोग कह रहे हैं कि राम मंदिर बनवाने के बावजूद अयोध्‍या वालों ने बीजेपी प्रत्‍याशी को हरवा दिया। यूजर्स भगवान राम और सीता का नाम लेते हुए तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

​अयोध्‍या का 84 बार दौरा कर चुके हैं योगी
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के भीतर राम मंदिर के निर्माण कार्यों को लेकर सीएम योगी 84 बार अयोध्‍या का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार अयोध्‍या आए लेकिन चुनावों में इसका असर नहीं दिखा। सपा के अवधेश प्रसाद ने एक लाख से ज्‍यादा वोटों से बीजेपी प्रत्‍याशी लल्‍लू सिंह को मात दे दी।

नीतीश के संबोधन के बाद चेहरे का भाव बदला नजर आया
मंच से बिहार के सीएम और जदयू के अध्‍यक्ष नीतीश कुमार के संबोधन के बाद योगी आदित्‍यनाथ के चेहरे का भाव थोड़ा बदला, लेकिन फिर पहले जैसा ही हो गया। गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी को बिहार में 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...