14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, संजीवनी योजना.. दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल...

दिल्ली चुनाव: मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, संजीवनी योजना.. दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की 15 गारंटी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। AAP प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे मेनिफेस्टो जारी किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केजरीवाल की पक्की गारंटी होती है। बीजेपी की घोषणाएं जुमला होती है। केजरीवाल ने 15 गारंटी जारी की है। इस ‘केजरीवाल की गारंटी’ कहा गया है। पहली गारंटी रोजगार की है। दूसरी गारंटी महिला सम्मान योजना है। महिलाओं को 2100 रुपये महीने दिया जाएगा। तीसरी गारंटी संजीवनी योजना है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के इलाज की गारंटी दी। चौथी गारंटी है पानी के गलत बिलों में सुधार की गारंटी। गलत बिलों को भरने की जरूरत नहीं होगी सभी बिल माफ हो जाएंगे। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने पर छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराए में 50 प्रतिशत की छूट का वादा किया। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएगा।

AAP के मेनिफेस्टो में ये गारंटी

1- रोजगार की गारंटी
2- महिला सम्मान योजना- हर महिला के खाते में 2100 रुपये दिए जाएंगे
3- संजीवनी योजना- 60 साल से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त इलाज
4- पानी के गलत बिल माफ़ किए जाएंगे
5- 24 घंटे पानी की सप्लाई
6- यूरोप जैसी सड़कें
7- यमुना नदी का जल साफ करेंगे
8- डॉक्टर आंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
9- छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री, दिल्ली मेट्रो में किराये में छूट
10- पुजारी और ग्रंथी को 18-18 हजार रुपये मासिक
11- किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी
12- सीवर ठीक करने का काम
13- राशन कार्ड
14- ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा चालकों को बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग के साथ ही जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा
15. RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए फंड

इससे पहले क्या-क्या घोषणाएं की हैं?

  • आप ने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया।
    दिल्ली में पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस यात्रा करने की घोषणा आम आदमी पार्टी ने की है।
  • अरविंद केजरीवाल ने वादा किया दिल्ली के सभी सीवर को अगले 5 साल में ठीक कराएंगे।
  • केजरीवाल ने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का वादा भी किया है।
  • अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी स्कीम लाने का वादा किया है।
  • कजरीवाल के वादा किया है कि दिल्ली में अगर सरकार बनती है तो 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का संजीवनी स्कीम के तहत फ्री इलाज किया जाएगा।
  • दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए 10 लाख रुपये के बीमा की घोषणा की है।
  • AAP ने ऑटो चालकों को बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये और वर्दी के लिए 5 हजार रुपये प्रत्येक साल देने का वादा किया।
  • केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18 हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का भी वादा किया है।
  • आम आदमी पार्टी ने भीमराव अंबेडकर सम्मान के तहत दलित छात्रों को विदेश पढ़ने पर सारा खर्च उठाने की घोषणा की है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...