11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिलाओं से रेप के आरोपी वीरेंद्र देव दीक्षित को गिरफ्तार करे CBI,...

महिलाओं से रेप के आरोपी वीरेंद्र देव दीक्षित को गिरफ्तार करे CBI, दिल्ली HC ने दिया आदेश

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को महिलाओं और लड़कियों के कथित यौन शोषण के मामले में वीरेंद्र देव दीक्षित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. वह रोहिणी में आध्यात्मिक आश्रम के संस्थापक हैं. साथ ही कोर्ट ने छह सप्ताह में नए सिरे से जांच रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है.

हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सीबीआई हर संभव कोशिश के बाद भी वीरेंद्र देव दीक्षित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. आगे भी CBI उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास जारी रखे. कोर्ट ने कहा कि मार्च 2018 के बाद भी करीब छह यूट्यूब चैनलों पर उसके वीडियो समय-समय पर अपलोड किए जा रहे हैं.

देशभर में चल रहे हैं दीक्षित के कई आश्रम
साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में एक बड़ा पहलू सामने आया है. वीरेंद्र देव दीक्षित के कई आश्रम देश भर में चल रहे हैं. उन आश्रमों का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है? उन आश्रमों के लिए पैसा किसके द्वारा दिया जा रहा है? किन दस्तावेजों के आधार पर संपत्तियों को निवासियों को किराए पर दिया गया है? इसकी जांच भी CBI को करनी चाहिए.

यौन शोषण मामले में दीक्षित भगोड़ा घोषित
दरअसल, रोहिणी स्थित आध्यात्मिक आश्रम में महिलाओं के रहने की स्थिति से संबंधित एक याचिका की हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है. इस मामले में वीरेंद्र देव दीक्षित को यौन शोषण मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. फिलहाल, वह फरार चल रहा है. मगर, उसके कथित प्रवचन के वीडियो लगातार यू-ट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं.

साल 2018 में दीक्षित के खिलाफ दर्ज किया था मामला
बता दें कि दीक्षित के खिलाफ देश के कई शहरों में अध्यात्म की शिक्षा देने के नाम पर महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार और शारीरिक शोषण करने का आरोप हैं. सीबीआई ने आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के प्रमुख वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (F) (I),(K)(N) और 506 के तहत मामला दर्ज किया था. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने 3 जनवरी 2018 को दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

 

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...