10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली जल बोर्ड ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के...

दिल्ली जल बोर्ड ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जल बोर्ड ने BJP सांसद प्रवेश वर्मा और पार्टी नेता तजिंदर बग्गा के खिलाफ कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 28 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर की तरफ से शिकायत मिली है. अभी शिकायत पर लीगल ओपनियन लिया जा रहा है. दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई. दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में खुद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा की ओर से शिकायत दी गई है.

शिकायत में कहा गया है कि, “28 अक्टूबर संजय शर्मा जो कि दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ओखला बैराज कालिंदी कुंज पर ड्यूटी पर थे और यमुना में एन्टी फोमिंग केमिकल का छिड़काव करा रहे थे. उस दौरान सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आये और उन्हें ड्यूटी करने से रोका, डराया-धमकाया और दुर्व्यवहार किया. घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया और उसे कई न्यूज़ चैनल पर प्रसारित भी किया गया.”

सांसद प्रवेश वर्मा बोले क्या?
वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा कह रहे हैं कि तेरे सिर पर डाल दूं ये केमिकल. तुम यहां पर केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? कर रहा है बकवास यहां पे, तू डुबकी लगा इसमें. यहां पे लोग आएंगे डुबकी लगाने, तू लगा के दिखा पहले. तुमने आठ साल में कोई ध्यान नहीं दिया, कल यहां पर लोग छठ मनाने आएंगे तो ये सब काम कर रहे हो, क्या बेशरम, घटिया आदमी है. यहां लोगों को मार रहे हो तुम, आठ साल में तुम कुछ साफ नहीं कर पाए. अब जब बीजेपी सांसद अधिकारी को फटकार लगा रहे थे तो जल बोर्ड के अधिकारी भी लगातार अपनी तरफ से सफाई पेश कर रहे थे. उनका कहना था कि जो केमिकल यमुना नदी में डाला जा रहा है वो US FDA द्वारा अप्रूव किया गया है. अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि National Mission for Clean Ganga की तरफ से भी इस केमिकल को मंजूरी दी गई है.

आप ने साधा था निशाना
आम आदमी पार्टी ने मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा था. आप की तरफ से बीजेपी सांसद का ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया. आप प्रवक्ता सौरव भारद्वाज ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं. भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...