22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीय'दिल्ली पुलिस ने पूरा केस ही खराब कर दिया, उसके साथ रेप...

‘दिल्ली पुलिस ने पूरा केस ही खराब कर दिया, उसके साथ रेप हुआ’, कंझावला कांड पर क्या बोलीं निर्भया की मां

Published on

नई दिल्ली

नए साल के पहले ही दिन दिल्ली में एक लड़की के साथ दिल दहला देने वाली घटना होती है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार लड़कों ने स्कूटी को टक्कर मारी और लड़की को करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। एक ओर जहां पुलिस की ओर से शुरुआती जांच में इसे दुर्घटना बताया गया वहीं अब इसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सुल्तानपुरी थाने के बाहर सोमवार बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते रहे। लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया और पुलिस को वह बिना कपड़ों के मिली। वहीं इस घटना पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल क्यों नहीं उठाया जा रहा है। निर्भया की मां आशा देवी ने दिल्ली में लड़की के साथ हुई वारदात को गैंगरेप का मामला बताया और कहा कि दिल्ली पुलिस ने पूरा केस ही खत्म कर दिया है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आशा देवी ने कहा कि नया साल मनाया जा रहा है उस मां से पूछिए कि जिसकी बेटी घर नहीं आई। पुलिस की कार्रवाई पर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है। जो घटना हुई है वह गैंगरेप है। किसी तरह का कोई निशान नहीं मिले इसलिए जानबूझकर उसको गाड़ी के साथ घसीटा गया। पुलिस के सामने आरोपियों ने जो कहा वह पुलिस ने यकीन कर लिया। ऐसी धारा लगाई गई कि थाने से ही जमानत मिल जाए। दिल्ली पुलिस ने पूरा केस ही खराब कर दिया। पुलिस को यह जांच करनी चाहिए थी कि कहीं जानबूझकर तो उसके चक्के के नीचे नहीं घसीटा।

निर्भया की मां ने कहा कि बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। आशा देवी ने कहा कि दस से 12 किलोमीटर घसीटा जाता है कहीं यह सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी एलएन राव ने कहा कि कपड़े जरूर मिलने चाहिए थे। दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में कमियां दिख रही हैं।

वहीं कुछ फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि 12 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा गया उसके बाद उसके शरीर पर कपड़े का कोई न कोई टुकड़ा जरूर होना चाहिए था। पूरा कपड़ा बिना हाथ से उतारे ऐसा संभव नहीं है। किसी न किसी जगह पर तो कपड़े का कोई टुकड़ा मिलना चाहिए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। घटना के वक्त इतनी दूर के बीच कोई जवान भी नहीं था।

मृतका की मां ने कहा मैंने शनिवार रात नौ बजे उससे बात की थी और पूछा था कि वह कब लौटेगी। उसने कहा कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगी। बाद में, मैंने अपनी दवाई ली और सो गई, उसके बाद मुझे कुछ नहीं पता कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर रही है, बस इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...