29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: सत्येंद्र जैन ने BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराया...

दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की शिकायत पर प्री समनिंग के मामले में आदेश सुरक्षित रखा है. राउज एवेन्यू कोर्ट 16 दिसंबर को मामले में फैसला सुनाएगा. सत्येंद्र जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, “बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा था.”

‘बदनाम करने की कोशिश…’
सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि यह टिप्पणी बांसुरी स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए की थी. उन्होंने कहा, “बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये बरामद हुए और उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए थे.”

बांसुरी स्वराज कौन हैं?
बांसुरी स्वाराज, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं, जिनका जन्म 3 जनवरी 1984 को हुआ था. वो पिछले 15 साल से वकालत के पेशे में हैं. उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...