7.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली भगदड़ हादसा : 'लोहे की रॉड मेरी बेटी के सिर में...

दिल्ली भगदड़ हादसा : ‘लोहे की रॉड मेरी बेटी के सिर में घुस गई, कोई भी मुआवजा उसे वापस नहीं ला सकता’

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के परिजन याद करते हैं कि कुछ ही मिनटों में उन्होंने कैसे नरक का मंजर देखा। अपनी सात साल की बच्ची रिया को खोने के गम में डूबे पिता ने बताया कि मैं और मेरी बेटी बीच में ही फंस गए और एक लोहे की रोड मेरी बेटी के सिर में घुस गई। जब तक हम हॉस्पिटल पहुंचे तब तक बहुत ही देर हो चुकी थी।

टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपिल सिंह ने कहा, ‘मैं प्लेटफॉर्म की तरफ जा रहा था, तभी मैंने भारी भीड़ देखी। मेरी पत्नी और मेरा दूसरा बच्चा सीढ़ियों से ऊपर चले गए, लेकिन मैं और मेरी बेटी बीच में फंस गए। लोग हम पर गिरने लगे। इसी बीच एक लोहे की रॉड मेरी बेटी के सिर में घुस गई। मैंने अपनी बेटी को गोद में उठाया और ऑटो रिक्शा से अस्पताल भागा, लेकिन जब तक हम पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

मेरी बेटी को कोई मुआवजा वापस नहीं ला सकता- ओपिल सिंह
ओपिल सिंह ने कहा कि कोई भी मुआवजा मेरी बेटी को वापस नहीं ला सकता है। मैनेजमेंट की कमी से ओपी सिंह काफी नाराज रहे। उन्होंने बताया कि कैसे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक तरीके से भीड़ हो गई थी। जो लोग ऊपर चढ़ रहे थे, उन्हें नीचे उतरने की कोशिश करने वालों ने रोक दिया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मृतक पिंकी देवी के भाई ने कहा, ‘हम 12 लोगों का ग्रुप था जो रात करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे। हम प्लेटफॉर्म 14 से नीचे आए थे और जब भगदड़ मची तब हम सीढ़ियों पर थे। मेरी पत्नी, बच्चे, जिनमें मेरी 11 साल की बेटी भी शामिल थी, मेरे साथ थे। हम सब भीड़ में फंस गए और मेरी बेटी कुचली गई। मैं उसे बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन उसके कपड़े फट गए थे।’

हर जगह बिखरी पड़ी थीं लाशें
साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा के रहने वाले पप्पू ने कहा कि हर जगह लाशें बिखरी पडी थीं। अपनी सास को खोने वाला पप्पू ने कहा कि मैं उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहा और हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। हालांकि, काफी देर हो चुकी थी। वह बिहार से मुझसे और पम्मी से मिलने के लिए आई थी। बिहार की रहने वाली और प्रेम नगर की रहने वाली शीला देवी अपने रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ में जा रही थीं। रिश्तेदार संतोष ने बताया, ‘शीला और उनके पति उमेश गिरी समेत छह लोग सुबह ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और इस हादसे का शिकार हो गए।’ हमें यह बताया गया कि शीला की मौत हो गई है और उनके पति को कई फ्रैक्चर हुए हैं। खराब मैनेजमेंट की वजह से उनकी जान चली गई।

अपनी मां की मौत की खबर सुनकर रो पड़े बच्चे
भगदड़ में जान गंवाने वालों में पूनम रोहिल्ला भी शामिल थीं। एलएनजेपी अस्पताल में अपनी मां की मौत की खबर सुनकर उनके दो बच्चे रो पड़े। द्वारका की रहने वाली पूनम घटना के समय दोस्तों के साथ यात्रा कर रही थीं। उनके एक बेटे ने बताया, “भगदड़ की खबर मिलते ही मैं रेलवे स्टेशन और फिर अस्पताल पहुंचा और तभी मुझे अपनी मां के बारे में खबर मिली।”

नई दिल्ली स्टेशन पर 26 फरवरी तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक
कविता सहगल अपनी रिश्तेदार के लिए शोक मना रही थी। संगीता सहगल पेशे से एक नर्स थीं। वह अपने दोस्तों के साथ में महाकुंभ की यात्रा पर थीं। सहगल ने कहा, ‘मुझे संगीता के नंबर से एक फोन आया और जब मैंने फोन उठाया, तो मुझे किसी और की आवाज सुनाई दी जो मुझे घटना के बारे में बता रही थी।’ इसे किस्मत का खेल बताते हुए सहगल ने कहा कि मुंधल खुर्द में अपने पति के साथ रहने वाली संगीता ने अचानक अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज जाने की प्लानिंग की थी। सहगल ने कहा, ‘वह रोहिणी में मेरे घर आई और मुझसे कहा कि वह महाकुंभ जा रही है। मैंने उसके लिए खाना भी पैक किया।’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...