10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिसरायों से GST हटाने की मांग; राघव चड्ढा बोले- याद दिलाता है...

सरायों से GST हटाने की मांग; राघव चड्ढा बोले- याद दिलाता है औरंगजेब का जजिया कर

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करके उनसे अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पास स्थित सरायों पर लगाए गए 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को वापस लेने की मांग की और कहा कि यह मुगल काल के ‘जजिया’ कर की याद दिलाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिये गये ज्ञापन में पंजाब से राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने कहा कि सरायों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने से देश के विभिन्न हिस्सों से स्वर्ण मंदिर की यात्रा करने का खर्च बढ़ जाएगा। इसे वापस लेने की वकालत करते हुए चड्ढा ने कहा कि स्वर्ण मंदिर प्रार्थना के लिए एक खुला दरबार है और दुनियाभर से करीब एक लाख श्रद्धालु इसके दर्शन के लिए रोज आते हैं।

संगत की सेवा है सरायों का संचालन
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास, बाबा दीप सिंह निवास, माता भाग कौर निवास जैसी सरायों का संचालन श्रद्धालुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) करती है। उन्होंने कहा कि इन सरायों का संचालन ‘संगत की सेवा’ के रूप में होता है, ना कि लाभ कमाने वाली इकाई के रूप में।

केंद्र की आलोचना
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, ”पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और उन्हें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास स्थित सरायों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने के संबंध में पत्र सौंपा। ” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को सरायों पर जीएसटी लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की थी।

जीएसटी परिषद का फैसला मनमाना
उन्होंने कहा था कि सरकार स्वर्ण मंदिर के पास स्थित सरायों में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बना रही है। जीएसटी परिषद के निर्णय को मनमाना और अतार्किक करार देते हुए मान ने कहा था कि गुरु गोबिंद सिंह एनआरआई निवास, बाबा दीप सिंह निवास और माता भाग कौर निवास समेत कई सराय स्वर्ण मंदिर से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ये सराय हमेशा से गुरुद्वारा परिसर का एकीकृत हिस्सा रहे हैं। चड्ढा ने सरायों पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने के केंद्र के फैसले को संगत (समुदाय) पर अनावश्यक वित्तीय आरोपण करार दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...