14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में तैनात करो संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना... बांग्लादेश के...

भारत में तैनात करो संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना… बांग्लादेश के गृह सलाहकार ने उगला जहर, जानें क्यों कहा ऐसा

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने में नाकाम मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार भारत के खिलाफ बयानबाजी करके अपनी असफलता को छिपाना चाह रही है। भारत के खिलाफ बयानबाजी में अब नया नाम बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) जहांगीर आलम चौधरी का जुड़ गया है। चौधरी ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना को बांग्लादेश के अंदर नहीं बल्कि भारत के अंदर भेजा जाना चाहिए।

ममता बनर्जी की टिप्पणी का जवाब
चौधरी ने ये बात बांग्लादेश के नारायणगंज में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उनका ये बयान ममता बनर्जी की टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना भेजे जाने की मांग की थी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर ढाका और नई दिल्ली में तनाव बना हुआ है।

भारत में शांति सेना भेजने की कही बात
पत्रकारों ने जब ममता बनर्जी की टिप्पणी को लकेर जहांगारी आलम चौधरी से सवाल किया तो गृह सलाहकार ने कहा कि शांति सेना को बांग्लादेश नहीं, बल्कि भारत में भेजा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दावा कि बांग्लादेश में राष्ट्रीय एकता के लिए हाल ही में की गई अपील को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

इस बीच कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने भारत के खिलाफ एक रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें राजनीतिक दलों के बीच एकता और एकजुटता पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘आज सभी राजनीतिक दल मौजूद थे। बैठक में हम सभी बांग्लादेश की संप्रभुता, स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा करने की आवश्यकता पर सहमत हुए।’ उन्होंने भारत के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए रैलियां, राजनीतिक परिषद या यहां तक कि सुरक्षा परिषद आयोजित करने के प्रस्ताव का भी उल्लेख किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...