12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलधोनी जिताऊ चौका इग्नोर कर नीचे रखे पैड हटा रहे थे, ये...

धोनी जिताऊ चौका इग्नोर कर नीचे रखे पैड हटा रहे थे, ये माही का अंदाज है

Published on

अहमदाबाद

किसकी जीत कहें। खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठे हजारों 7 नंबर की जर्सी पहले माही की, जो पागलों की तरह खुशी में झूम रहे थे या उस असली माही की, जिसकी आंखों में पहली बार आंसू थे। शानदार क्रिकेट करियर में तमाक खुशी के पल जीने वाले धोनी के चेहरे पर पहली बार कोई भाव था। या उस रविंद्र जडेजा की, जिसने आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए दो गेंद पहले मुस्कुराते दिखने वाले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनके चाहने वालों के दिलों के करोड़ों टुकड़े कर दिए।

आईपीएल 2023 का फाइनल भी गजब लेवल पर खेला गया। CSK के लिए लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में खेलने वाले मोहित शर्मा ने अपने पूर्व कप्तान को जीरो पर आउट किया तो स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस निराशा में डूब गए। यह भी कमाल की बात रही कि वह ही आखिरी ओवर करने आए, जहां चेन्नई को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी।

शुरुआती 4 गेंदों पर 3 रन बने। फिर जडेजा ने छक्का उड़ाया तो जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी। हर किसी की नजरें रविंद्र जडेजा पर थीं। मोहित शर्मा ने यॉर्कर से शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा की नाक में दम कर रखा था। लग रहा था कि वह 4 रन बचाने में कामयाब हो जाएंगे। फैंस हाथ जोड़े भगवान से अपनी-अपनी टीम के जीतने की कामना कर रहे थे। सीमा रेखा के पास खड़े हार्दिक पंड्या के चेहरे पर कुटिल मुस्कुराहट थी तो धोनी किसी और ही यूनिवर्स में थे। हार्दिक को इसका पूरा भरोसा था कि मोहित, जडेजा को फंसाने में कामयाब हो जाएंगे।

इधर मोहित शर्मा गेंद फेंकने के लिए लंबा-लंबा डग भरते हुए अंपायर की ओर आगे बढ़े तो धोनी नीचे रखे पैड हटाने लगे। वह आखिरी गेंद को इग्नोर कर रहे थे, ठीक वैसे ही जैसे वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2011 के खिताबी मुकाबले में सचिन तेंदुलकर एमएस धोनी का विनिंग शॉट देखने से चूक गए थे। वह ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे और उन्हें लग रहा था कि अगर अपनी जगह से उठे तो विकेट गिर जाएगा। वह सुपरस्टिशन को फॉलो कर रहे थे। यहां धोनी के मन में क्या चल रहा था यह तो वही बता सकते हैं, लेकिन जब जडेजा ने विनिंग शॉट खेला तो उनकी आंखों में आंसू थे।

रविंद्र जडेजा जैसे ही उनके पास पहुंचे धोनी ने गोद में उठा लिया। मैच के बाद उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनकी आंखों में आंसू थे। खैर, जडेजा ने वह कर दिखाया था, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। 5वीं गेंद पर छक्का और फिर चौका जड़ते हुए गुजरात टाइटंस और उनके चाहने वालों को आंसुओं में डुबो दिया था। दूसरी ओर, चेन्नई का जश्न देखते बन रहा था। धोनी निशब्द थे। वह जीत से अभिभूत थे। लेकिन धोनी तो धोनी ही ठहरे। उन्होंने आखिरी मोमेंट पर खुद को संभाल लिया और अपनी भावनाओं को छुपा लिया।

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...