10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराजनीतिक्या अंबानी के बेटे की शादी में शामिल हुई थीं प्रियंका गांधी?...

क्या अंबानी के बेटे की शादी में शामिल हुई थीं प्रियंका गांधी? फर्जी डिग्री वाले BJP सांसद को झूठ बोलने की गंदी बीमारी, कांग्रेस का पलटवार

Published on

नई दिल्ली ,

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अंबानी के बेटे की शादी में शामिल हुईं थीं. इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अंबानी की शादी में शामिल नहीं हुईं थीं और उस समय वह भारत में भी नहीं थीं. कांग्रेस ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दावों को खारिज कर दिया.

कांग्रेस नेताओं ने निशिकांत दुबे के दावे को खारिज किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने लोकसभा में सरासर झूठ बोला कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अंबानी की शादी में शामिल हुई थीं. वहीं पार्टी नेता के सी वेणुगोपाल ने संसद में इस मुद्दे को उठाया. उनका समर्थन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने किया.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह दावा बिल्कुल गलत है. प्रियंका गांधी अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गई थीं. वह उस वक्त देश में भी नहीं थीं. उन्होंने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा कि फर्जी डिग्री वाले सांसद को झूठ बोलने की गंदी बीमारी है, लेकिन प्रियंका गांधी अभी लोकसभा सदस्य नहीं हैं, इसलिए उनका नाम लेना भी विशेषाधिकार का मामला है.

पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा सांसद पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. खेड़ा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि आज एक भाजपा सांसद ने संसद में खुलेआम झूठ बोला, निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रियंका गांधी अंबानी परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुई थीं. यह एक सरासर झूठ है. निशिकांत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

वहीं, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने लोकसभा में निशिकांत दुबे के दावे को खारिज कर दिया और भाजपा नेता को इस तरह की टिप्पणी करने की अनुमति देने के लिए आसन से सवाल किया. साथ ही सुप्रिया सुले ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के साथ समस्या ये है कि वह झूठी कहानियां बनाती है और परिवारों को बदनाम करती है. बीजेपी ने मेरे परिवार को भी बदनाम किया है, क्या आपको लगता है कि परिवारों को क्या झेलना पड़ता है?

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साथ वैश्विक विनिर्माण हब बनेगा भारत — एचडी कुमारस्वामी

संसद भवन में आयोजित भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक: राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का...