18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसीबीओए सीपीएल 5वां क्रिकेट लीग प्रतियोगिताभोपाल रीजनल ऑफिस विजेता, रायपुर उपविजेता रही

सीबीओए सीपीएल 5वां क्रिकेट लीग प्रतियोगिताभोपाल रीजनल ऑफिस विजेता, रायपुर उपविजेता रही

Published on

भोपाल. राजधानी के अंकुर मैदान पर शनिवार को सीबीओए सीपीएल की 5वीं क्रिकेट लीग प्रतियोगिता खेली गई। इसमें केनरा बैंक के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रायपुर रीजनल ऑफिस के साथ ही भोपाल अंचल तथा भोपाल जेड आई की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में भोपाल रीजनल ऑफिस विजेता और रायपुर उपविजेता रहा। मैन ऑफ द सीरीज़ और बेस्ट बैट्समैन अंकित सिरोही और बेस्ट बॉलर का खिताब सैयम को दिया गया।

मुख्य अतिथि आईएफसीआई के एमडी और सीईओ राहुल भावे विशिष्ठ अतिथि केनरा बैंक के उपमहाप्रबंक बलविंदर व रविचंद्रन थोटा ने विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा सीबीओए सीपीएल सिर्फ खेल नहीं, यह जज़्बा है, जो साथ चलना, आगे बढऩा और हर मैदान में जीतना सिखाता है। यही भावना सीबीओए को खास बनाती है। इस मौके पर सीबीओए जनरल सेके्रटरी रवि कुमार, सीनियर वाइस चेयरमैन संजय गोयल, वाइस प्रेसिडेंट के.के. त्रिपाठी, मेंटर विभू जोशी और डीजीएस बी के उपाध्याय मौजूद रहे।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

सीबीओए के वाइस प्रेसिडेंट के के त्रिपाठी ने कहा सीबीओए सीपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, कर्मचारियों के लिए एकता, ऊर्जा और विश्वास का मंच है। जैसे मैदान में टीम साथ लड़ती है, वैसे ही सीबीओए हर कर्मचारी के सम्मान और अधिकार के लिए हमेशा साथ खड़ा रहता है। आयोजन में डीजीएस टी एन वेंडिया, पुष्कर पाण्डे, आयुषी मालवीय परिणीता केसरी तथा सीपीएल क्रिकेट लीग के ऑर्गेनाइजऱ मनीष चतुर्वेदी आयोजन में शामिल रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...