7.4 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यतेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल...

तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल चना, वरुण गांधी ने सरकार पर बोला हमला

Published on

पीलीभीत

बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी ने एक बार भी पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा मुफ्त राशन बांटने के मामले में हमला बोला है। वरुण गांधी ने शायराना अंदाज में कहा कि तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल चना।

बीजेपी सांसद वरुण गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे थे। वरुण गांधी ने दौरे के दौरान बीसलपुर तहसील क्षेत्र में कई जनसभाओं को संबोधित किया। मझगवां गांव में वरुण गांधी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि आम आदमी के लिए देश में न तो लोन उपलब्ध है और न ही नौकरियां। वरुण गांधी ने कहा कि देश में उद्योगपतियों के लिए आसानी से कई हजार करोड़ रुपये मिल जाते हैं, जबकि एक आम आदमी को जरा से लोन के लिए बैंक के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। वरुण गांधी ने कहा कि तब भी बैंक में बैठा आदमी जब तक टेबल के नीचे से लक्ष्मी दर्शन नहीं कर लेता, तब तक आम आदमी का काम नहीं होता।

वरुण बोले- मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल चना
वरुण गांधी ने कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा मुफ्त बांटे जा रहे राशन को लेकर भी हमला बोला। वरुण गांधी ने कहा कि सरकार रिक्त पदों पर भर्ती इसलिए नहीं ला रही, क्योंकि सरकार पैसा बचाना चाहती हैं और बचाए हुए पैसे से सरकार मुफ्त में राशन बांट रही है। वरुण ने कहा कि मैंने एक शायरी सोची है’ तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल चना।

Latest articles

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...