21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकिस पर टिप्पणी देने से बचने लगे दिलीप जायसवाल! बिहार बीजेपी अध्यक्ष...

किस पर टिप्पणी देने से बचने लगे दिलीप जायसवाल! बिहार बीजेपी अध्यक्ष सियासी प्रश्न से परेशान

Published on

पटना

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मंदिर-मस्जिद विवाद पर मोहन भागवत के बयान, बीपीएससी अभ्यर्थियों से तेजस्वी यादव के बात करने और देश भर में कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। मंदिर-मस्जिद विवाद पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक मोहन भागवत का यह बयान नहीं सुना है, इसलिए इस पर वे कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा।

टिप्पणी से बच रहे प्रदेश अध्यक्ष
बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदूवादी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि राम मंदिर जैसे मुद्दों को कहीं और न उठाएं। अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद कुछ लोग ऐसे मुद्दों को उछाल कर खुद को हिंदुओं का नेता साबित करने की कोशिश में लगे हैं। तेजस्वी यादव द्वारा बीपीएससी अभ्यर्थियों से वीडियो कॉलिंग पर बात करने के मामले में दिलीप जायसवाल ने उन्हें वीडियो कॉल और ट्विटर का नेता करार दिया। कहा कि तेजस्वी यादव केवल सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए ही काम करते हैं।

दिलीप जायसवाल का बयान
कांग्रेस द्वारा देशभर में प्रदर्शन करने के ऐलान पर दिलीप जायसवाल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को बचाने के लिए ये सब किया जा रहा है। राहुल गांधी को सात साल की सजा हो सकती है। उनका काम ऐसा था कि उन्होंने एक सांसद को धक्का देकर घायल कर दिया। अब कांग्रेस वाले राहुल गांधी को बचाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।

संसद वाला विवाद
बता दें कि गुरुवार को भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत गुरुवार को संसद भवन में सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गए थे। सांसदों का आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह गिर गए और घायल हो गए। सांसद प्रताप सारंगी ने बताया कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था। तभी राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वह मेरे ऊपर गिर गए। जिससे मैं गिर गया और मुझे चोट लग गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this