21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिडिंपल यादव ने ली सांसद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर...

डिंपल यादव ने ली सांसद की शपथ, सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Published on

नई दिल्ली,

मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली. वे अपने पति और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में स्थित संसद भवन पहुंचीं थीं. सदन की शपथ लेने के बाद डिंपल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.

मैनपुरी उपचुनाव में डिम्पल ने बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था. मैनपुरी सीट के लिए लगाया गया बीजेपी का सारा सियासी गणित फेल हो गया था. अपनी जीत के बाद डिम्पल ने कहा था, ‘मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है. मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है. यह जीत नेताजी की जीत है और हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है.’

डिम्पल यादव की जीत के बाद एक बड़ा घटनाक्रम और हुआ था. अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया था. सैफई में अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की थी और एसपी चीफ ने उन्हें पार्टी का झंडा थमा दिया था. इस मौके पर सपा और प्रसपा के सैकड़ों समर्थकों ने खूब तालियां बजाईं थीं.

जसवंतनगर में मिले सबसे ज्यादा वोट
मैनपुरी उपचुनाव में सबसे अहम बात यह रही थी कि शिवपाल यादव के इलाके जसवंत नगर विधानसभा में डिम्पल यादव को बड़ी बढ़त मिली थी. यहां डिम्पल को सबसे ज्यादा वोट मिले थे. मैनपुरी में 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 में हुए आम चुनाव में मतदान का यह प्रतिशत 57.37 प्रतिशत था.

लोकदल और JDU ने किया था समर्थन
बता दें कि मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ रहीं डिंपल यादव को जनता दल यूनाइटेड के अलावा लोकदल ने भी समर्थन देने का ऐलान किया था. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आजतक से कहा था कि लोकदल और सपा के पुराने रिश्ते रहे हैं. लोकदल ने हमेशा मुलायम सिंह यादव का मान रखा है, इसी नाते लोकदल ने डिंपल यादव को अपना समर्थन दिया था.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...