21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeराजनीतिLG के ऑर्डर के बाद DIP का र‍िकवरी नोट‍िस: Arvind Kejriwal को...

LG के ऑर्डर के बाद DIP का र‍िकवरी नोट‍िस: Arvind Kejriwal को 10 द‍िन में देने होंगे 164 करोड़

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख‍िया अरविंद केजरीवाल को सूचना और प्रचार निदेशालय (DIP) ने दस द‍िन में सरकारी खजाने में 164 करोड़ रुपये जमा कराने का नोट‍िस भेजा है। यह र‍िकवरी नोट‍िस केजरीवाल को बतौर आप संयोजक म‍िला है। केजरीवाल को यह धनराशि 10 दिनों के भीतर लौटानी होगी।बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को साल 2015-2016 के दौरान सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित सियासी विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था।

क्या है DIP?
DIP दिल्ली सरकार की पब्लिसिटी विंग है। इसने दिल्ली के सीएम से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए 10 दिनों में 164 करोड़ रुपये की धनराशि लौटाने की मांग की है। जिन विज्ञापनों की धनराशि केजरीवाल से वापस मांगी गई है, उनमें दिल्ली के बाहर जारी किए गए विज्ञापन भी शामिल हैं। इन विज्ञापनों में आम आदमी पार्टी का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि ये विज्ञापन अन्य राज्यों में विपक्ष को टारगेट कर रहे थे।

अजय माकन ने की थी शिकायत
इस बारे में कांग्रेस पार्टी के नेता अजय माकन ने सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यों वाली कमेटी के सामने शिकायत की थी। इस कमेटी ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिए थे कि ऐसे विज्ञापनों पर खर्च हुई सारी धनराशि आम आदमी पार्टी से वसूली जाए। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने रिव्यू पेटिशन लगाई थी, जो तुरंत ही रद्द कर दी गई थी। दिल्ली सरकार इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट भी गई थी लेकिन वह वहां से भी डिमांड ऑर्डर पर स्टे न पा सकी।

164 करोड़ रुपये कैसी हुई धनराशि?
सूचना और प्रचार विभाग की सचिव आर एलिस वाज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि वित्त वर्ष 2022-2023 में फिर से मूल्यांकन के बाद अपडेटिड धनराशि 106,42,26,121 रुपये है। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने में जो पैसा जमा करना है वह 99.31 करोड़ रुपये है। इसपर 64.30 करोड़ रुपये ब्याज फाइन के रूप में देना है। आर एलिस वाज ने कहा कि इसके अलावा 7.11 करोड़ रुपये अन्य विज्ञापन एजेंसियों को भी देने हैं।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...