16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअसम में बाढ़ का विकराल रूप, पानी में घिरे 5 लाख लोग,...

असम में बाढ़ का विकराल रूप, पानी में घिरे 5 लाख लोग, मैदान में उतरीं NDRF-SDRF की टीमें

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वोत्तर भारत का राज्य असम इन दिनों बाढ़ की चपेट में है. यहां बाढ़ से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. शुक्रवार को बाढ़ के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई. वहीं, 22 जिलों के लगभग पांच लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, उदलगुरी जिले के तामुलपुर में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई.

रिपोर्ट की मानें तो बक्सा, बारपेटा, चिरांग, दरांग, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण 4,95,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. बारपेटा में लगभग 3,25,600 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं, नलबाड़ी में 77,700 लोग और लखीमपुर में करीब 25,700 लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं.

561 लोगों का किया गया रेस्क्यू
बता दें, बुधवार तक 10 जिलों के करीब 1.2 लाख लोग बाढ़ की चपेट में थे. गुरुवार को ये संख्या बढ़ कर करीब पांच लाख पहुंच गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों का रेस्क्यू जारी है. अर्धसैनिक बलों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों से 561 लोगों को बचाया है. वहीं, प्रशासन सात जिलों में 83 राहत शिविर चला रहा है, जहां 14,035 लोगों ने शरण ली है, और आठ जिलों में 79 राहत वितरण केंद्र चला रहा है.

4,091.90 हेक्टेयर फसल नष्ट
बाढ़ के चलते करीब 1,366 गांव जलमग्न हो गए हैं और 14,091.90 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई है. रिपोर्ट की मानें तो सोनितपुर, बोंगाईगांव, दरांग, धुबरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी, दक्षिण सालमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है. बोंगाईगांव और दिमा हसाओ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं.

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां
रिपोर्ट में बताया गया है कि धुबरी और नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र, रोड ब्रिज पर उसकी सहायक नदी बेकी, , एनटी रोड क्रॉसिंग पर पग्लादिया और पुथिमारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. असम में आई इस बाढ़ में कम से कम 3,46,600 पालतू जानवर प्रभावित हुए हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...