15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भगवान से सीधा संपर्क, 56 इंच का सीना... इतिहास बन गया', अमेरिका...

‘भगवान से सीधा संपर्क, 56 इंच का सीना… इतिहास बन गया’, अमेरिका से पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। वहां उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में जो डर था, वह अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी का 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संपर्क, यह सब अब इतिहास बन गया है।’ यह बात राहुल गांधी ने वर्जीनिया के हेरंडन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आम चुनावों के बाद भारत में ‘कुछ बदलाव जरूर आया है।’ उन्होंने कहा कि डर का माहौल गायब हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी और पीएम ने मीडिया और एजेंसियों के दबाव से लोगों में बहुत डर पैदा कर दिया था। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद यह डर पल भर में गायब हो गया। इस डर को फैलाने में उन्हें बरसों लग गए, बहुत प्लानिंग और पैसा लगाया, लेकिन इसे खत्म होने में बस एक पल लगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं संसद में प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि मोदी जी का 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संपर्क, यह सब अब इतिहास बन गया है।’ आरएसएस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने RSS पर कुछ राज्यों को दूसरों से कमतर बताने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा इसलिए कहता है क्योंकि वे भारत को नहीं समझते हैं।

‘मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं’
राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत भाषाओं, परंपराओं, धर्म का एक संघ है। जब भारतीय लोग अपने धार्मिक स्थानों पर जाते हैं, तो वे अपने देवता के साथ विलीन हो जाते हैं। यह भारत की प्रकृति है। बीजेपी और आरएसएस की गलतफहमी यह है कि वे सोचते हैं कि भारत एक अलग-अलग चीजों का पूरा समूह है। मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता। मैं उनके दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं लेकिन मैं उनसे नफरत भी नहीं करता, कई क्षणों में मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...