7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयघिनौना, हैवानियत की हदें पार, मौत दो... मणिपुर में बेटियों के चीरहरण...

घिनौना, हैवानियत की हदें पार, मौत दो… मणिपुर में बेटियों के चीरहरण पर भज्जी, चोपड़ा भड़के

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में बेटियों के न्यूड परेड और बर्बरता के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई गुस्से में है। सोशल मीडिया पर हर कोई बर्बरता करने वालों को सजा देने की मांग कर रहा है। इस पर मणिपुर की स्पोर्ट्स स्टार मीराबाई चानू, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा की भी प्रतिक्रिया आई है। मीराबाई चानू ने जहां पीएम मोदी से मणिपुर को बचाने की अपील की तो हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा ने इसे अमानवीय करार देते हुए न्याय की मांग की है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर मणिपुर में 4 मई को हुई भयानक घटना के वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो इतने वीभत्स हैं कि उन्हें देखने के बाद कोई भी इंसान शर्मसार महसूस करेगा। वीडियो में भीड़ बेटियों की न्यूड परेड कराते दिख रहा है। बर्बरता की सारी हदें पार वीडियो में बेटियों संग ज्यादती होता भी दिख रहा है। इस पर आम नागरिक हो, नेता हो या अभिनेता हर कोई गुस्से में है।

इस पर पूर्व क्रिकेटर और आप के नेता हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा- अगर मैं कहूं कि मैं गुस्से में हूं, तो यह एक अतिशयोक्ति होगी। मैं गुस्से से सुन्न हो गया हूं। मणिपुर में जो हुआ उसके बाद आज मैं शर्मिंदा हूं। अगर इस भयानक अपराध के अपराधियों को कानून के सामने नहीं लाया जाता और मौत की सजा नहीं दी जाती, तो हमें खुद को इंसान कहना बंद कर देना चाहिए। अब बहुत हो गया है। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

दूसरी ओर, पूर्व ओपनर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा- हमारे प्लानेट पर मनुष्य सबसे खराब प्रजाति हो सकता है। मणिपुर के वीडियो ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि कर दी है। चौंका देने वाला। घिनौना। दिल मरोड़ देने वाला। उम्मीद है दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी। वहीं, वेटलिफ्टर साइखोम मीराबाई चानू ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर नहीं बचाएंगे तो सब कुछ उजड़ जाएगा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...