13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यदिशा सालियन से गैंगरेप...निरुपम ने आदित्य ठाकरे का इस्तीफा मांगते हुए लगाए...

दिशा सालियन से गैंगरेप…निरुपम ने आदित्य ठाकरे का इस्तीफा मांगते हुए लगाए बड़े आरोप, जानें क्या कुछ कहा?

Published on

मुंबई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। संजय निरुपम ने कहा जो लोग भोली-भाली छवि लेकर महाराष्ट्र पर राज करना चाहते हैं। वे रात के अंधेरे में कितने पाप करते हैं। उसका खुलासा जरूरी है। संजय निरुपम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से नैतिकता के आधार पर धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दिया है। उसी प्रकार से आदित्य ठाकरे को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ताकि दिशा सालियन मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। संजय निरुपम ने कहा कि एक ड्रग सप्लायर ने कहा है कि आदित्य ठाकरे को एक विशेष प्रकाश बीड (गांजा) लेने की आदत है। ऐसी जानकारी सामने आई है।

आदित्य ठाकरे को बचाया गया
निरुपम ने कहा कि दिशा सालियन के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसके साथ उन्होंने पुलिस को एक शिकायत दी है। इसमें उन सभी लोगों के नाम हैं। जिन्होंने दिशा सालियन मामले को दबाने और आदित्य ठाकरे को बचाने की कोशिश की। संजय निरुपम ने कहा कि दिशा सालियन मौत का मामला गहराता जा रहा है। निरुपम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हत्या में जो लोग शामिल हैं। अब वे कानून के दायरे में आएंगे। निरुपम ने कहा कि सतीश सालियन ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इसमें उन्होंने मांग की है शिवसेना और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को आरोपी बनाएं। संजय निरुपम ने कहा कि कुणाल कामरा मामले को इसी लिए लाया गया है कि दिशा सालियन का मामला दब जाए।

पिता ने किया है गैंगरेप का दावा
निरुपम ने कहा कि पिता ने कहा कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। संजय निरुपम ने कहा कि इस शिकायत में कहा गया कि दिशा के घर होने वाली पार्टी में आदित्य ठाकरे, डीनो मारिया, सूरत पांचोली मौजूद थे। निरुपम ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग से 25 फीट दूर थी। निरुपम ने कहा कि मालवणी थाने में मामला दर्ज हुआ तो आत्महत्या का मामला बताया गया। निरुपम ने कहा उस वक्त पर आदित्य ठाकरे के पिता मुख्यमंत्री थे। निरुपम ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त ने इस मामले को मालवणी पुलिस थाने में मामल रेफर कर दिया है। निरुपम ने कहा कि दिशा के पिता के वकील का दावा है कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...