17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यकांग्रेस के लिए 'शिंदे' बन सकते हैं डीके शिवकुमार, BJP के दिग्गज...

कांग्रेस के लिए ‘शिंदे’ बन सकते हैं डीके शिवकुमार, BJP के दिग्गज का चौंकाने वाला दावा

Published on

बेंगलुरु,

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक यूनिट ने एक भड़काऊ बयान दिया, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे के बीच समानताएं बताई गईं. विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, “कांग्रेस में कई लोग हैं, जो एकनाथ शिंदे जैसे हो सकते हैं, डीके शिवकुमार उनमें से एक हो सकते हैं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी के अंदर विभाजन की कोशिश कर सकते हैं.

अशोक का यह बयान डीके शिवकुमार की बीजेपी से नजदीकी के बारे में अटकलों के बीच आया है. डिप्टी सीएम कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

‘कांग्रेस में अंदरूनी कलह…’
कर्नाटक बीजेपी नेतृत्व ने इसे भुनाया, जिससे सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह की सुगबुगाहट तेज हो गई. बीजेपी नेता ने दरार को और गहरा करने के मौके को भांपते हुए गुरुवार को कहा कि उन्हें लंबे वक्त से कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की उम्मीद थी.इस बीच, कर्नाटक बीजेपी चीफ बीवाई विजयेंद्र ने कहा, “मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ गई है. अब हर कोई डीके शिवकुमार को निशाना बना रहा है.”

हालांकि, अशोक ने अपनी भविष्यवाणी में अधिक स्पष्टता दिखाई. उन्होंने ऐलान किया कि कर्नाटक में जल्द ही महाराष्ट्र की उथल-पुथल जैसी चीजें सामने आएंगी, जिस तरह एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे से अलग हो गए थे. उन्होंने दावा किया कि शिवकुमार बीजेपी के साथ गठबंधन करने और कांग्रेस सरकार को गिराने वाले नेता हो सकते हैं.

बीजेपी नेता अशोक ने कहा, “यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और यह उन पर निर्भर करता है कि वे शिवकुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहते हैं या नहीं, क्योंकि वे प्रयागराज में कुंभ में पवित्र स्नान करने और शिवरात्रि समारोह में भाग लेने गए थे, जहां वे केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एक ही फ्रेम में थे.”

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...