9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यफूट का कारण चौराहे पर ना तलाशें, आज भी कन्फ्यूज्ड हैं नीतीश......

फूट का कारण चौराहे पर ना तलाशें, आज भी कन्फ्यूज्ड हैं नीतीश… ललन के बयान पर भड़के चिराग

Published on

पटना

जनता दल यूनाइडेट (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने चिराग मॉडल वाले बयान पर लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान ने कहा कि दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गयी है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे। दरअसल ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने वाले आरसीपी सिंह के आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान ललन सिंह ने चिराग पासवान का जिक्र किया। ललन सिंह ने कहा कि 2020 में नीतीश का कद घटाने के लिए षड्यंत्र के तहत चिराग मॉडल पेश किया गया था अब दूसरा चिराग मॉडल तैयार हो रहा था। इसी पर चिराग ने ट्वीट कर पलटवार किया।

मैं किसी का मॉडल नहीं: चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि ‘मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं। किसी का कोई मॉडल नहीं हूं। दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गयी है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे।’ चिराग ने आगे कहा- ‘नीतीश कुमार साल 2020 में भी कन्फ्यूजन में थे और आज भी कन्फ्यूज्ड हैं। उन्हें चिराग पासवान ने नहीं-बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था। मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूं।’

2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है: चिराग
जमुई सांसद चिराग ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। चिराग ने कहा कि ‘2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं। पहले मुझ पर हमला और अब आरसीपी सिंह पर। लेकिन ये नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है। इसबार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा।’

फिर भी सुशासन बाबू कहलाते हैं नीतीश: चिराग
उन्होंने आगे कहा कि आज नीतीश कुमार यही कह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते रहे आरसीपी सिंह और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं। बिहार की जनता के साथ ये सरासार धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...