12.5 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराजनीतिसिद्धारमैया पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस बोली- अगले कुछ घंटों में कर्नाटक CM...

सिद्धारमैया पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस बोली- अगले कुछ घंटों में कर्नाटक CM का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी अभी तक कर्नाटक सीएम पद का नाम तय नहीं कर पाई है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आईं थी कि कांग्रेस आला कमान ने सिद्धारमैया को सीएम चुन लिया है लेकिन अब रणदीप सुरजेवाला ने ऐसी किसी भी खबर को फर्जी करार दिया है।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तक कर्नाटक के सीएम फेस को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कर्नाटक मुख्यमंत्री को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी घोषणा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कांग्रेस द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं किया जाता, तब तक चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। घोषणा खड़गे साहब द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 48-72 घंटों में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी।

इससे पहले आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से 10 जनपथ पर बातचीत की। पहले सिद्धारमैया कर्नाटक के कुछ विधायकों के साथ उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इसी दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके नाम का ऐलान करने वाला है। हालांकि अब सुरजेवाला ने कहा कि किसी के नाम पर सहमति नहीं बनी है।

सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंचे। इन दोनों नेताओं से राहुल गांधी गांधी ने अलग-अलग बातचीत की। सिद्धरमैया ने जहां करीब आधे घंटे तक राहुल गांधी के साथ बातचीत की तो वहीं डीके शिवकुमार ने उनसे एक घंटे से अधिक देर तक बातचीत की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शिवकुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।

आपको बता दें कि 13 मई को कर्नाटक चुनाव परिणाम की घोषणा की गई थी। 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में इस बार कांग्रेस के 135 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी को 66 सीटें मिली हैं और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जडीएस को सिर्फ 19 सीटें ही नसीब हुई हैं।

 

Latest articles

भेल के ईडी ने कारखाना, टीए, गेस्ट हाउस और कस्तूरबा पहुंच कर कर्मचारियों को दी बधाई

टारगेट पूरा होने पर खुशी की लहर, बटी मिठाई भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल)...

भेल क्षेत्र में जगह-जगह मना हनुमान जन्मोत्सव, भंडारे का हुआ आयोजन

भोपाल। भेल क्षेत्र में गुरुवार को श्री राम भक्त् हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम...

Health Tips: विटामिन D की कमी से शरीर हो जाता है कमजोर और रहती है थकान, जानें दूर करने के उपाय

Health Tips: आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में अपनी सेहत के लिए किसी के...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...